ईटावा भोपजी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम ईटावा भोपजी के दौलत सिंह जी के बास स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद कॉलेज, हाड़ोता के तत्वावधान में एमजीएफ अस्पताल की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 302 मरीजों ने पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लिया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की नाड़ी परीक्षण, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक जांच कर आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया। साथ ही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं तथा रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में परामर्श दिया गया |

शिविर प्रभारी डॉ. राजकुमार जांगिड़ ने बताया कि शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, पाइल्स-फिशर, एलर्जी, त्वचा रोग तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में पाइल्स-फिशर विशेषज्ञ डॉ. मानमहेंद्र तथा पंचकर्म एवं जोड़ों के दर्द विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार जांगिड़ सहित चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं।

इस अवसर पर श्री तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय पलसानिया, उप सरपंच प्रतिनिधि चंद्रवीर सिंह नाथावत, वार्ड पंच मूलशंकर मेहता, कालूराम खटीक, बाबूलाल बुनकर, शशिकांत पाराशर, रामजीलाल सैनी, अशोक बुटोलिया, साहिल मनियार, कानाराम सेन, लकी नायक, नछूराम कुमावत, गुड्डू कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments