1 मार्च को आयोजित होगा चांद चढ़्यो गिगनार कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना शहर में विगत 17 वर्षों से लोक-सांस्कृतिक संस्थान द्वारा होली के पावन पर्व पर आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्या “चांद चढ़्यो गिगनार” इस वर्ष भी पूरे उत्साह और परंपरा के साथ मनाई जाएगी। यह फागोत्सव 1 मार्च (रविवार) को रात्रि 8:30 बजे तिरूपति मेरिज गार्डन, खेतड़ी रोड पर आयोजित होगा।

संस्थान के संरक्षक डॉ हरबंस गोयल ने बताया कि अध्यक्ष ताराचंद झाझड़िया, उपाध्यक्ष बृजमोहन मिठारवाल एवं संयोजक एडवोकेट सत्यनारायण यादव के मार्गदर्शन में आंचलिक संस्कृति से ओत-प्रोत फाल्गुनी रंगों की विशेष तैयारियां की गई हैं। 

लोकगीत और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति में शेखावाटी की प्रसिद्ध लोक गायिका पूजा जांगिड़, लोक नृत्यांगना सोनू शेखावाटी, निशा यादव, ज्योति अजमेर व काजल कोटा दर्शकों को लोक-संस्कृति की खुशबू से सराबोर करेंगी। हास्य-व्यंग्य के लिए स्थानीय कलाकार झाबर छैला अपनी खास शैली में ठहाके बिखेरेंगे।

वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश राजोरिया के निर्देशन में मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम को और भव्य बनाने हेतु कला निर्देशक धर्मेन्द्र शर्मा, आर्किटेक्ट अशोक कश्मीरी तथा अशोक पंडित अपनी टीम के साथ पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हैं। मधुर संगीत की व्यवस्था आर के म्यूजिक ग्रुप द्वारा की जाएगी।

फागुनी धमाल, चंग वादन और हास्य-परिहास से सजा यह फागोत्सव हर वर्ष हजारों दर्शकों को आकर्षित करता है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि शेखावाटी की समृद्ध लोक-परंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास भी है। आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि परिवार सहित पधारकर इस लोक-सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें और परंपराओं को जीवंत बनाए रखें।

रिपोर्ट - अमित अग्रवाल

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments