विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में उठाया शाहपुरा की जर्जर सड़कों का मुद्दा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा / जयपुर (संस्कार सृजन) शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें अत्यंत जर्जर और जानलेवा हो चुकी हैं, जिन पर चलना आमजन के लिए खतरे से खाली नहीं है।

विधायक मनीष यादव ने बताया कि जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और टूटी सड़कों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों एवं दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि शाहपुरा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण “मिसिंग लिंक” सड़कें वर्षों से लंबित हैं, जो गांवों को तहसील, जिला मुख्यालय, अस्पताल, विद्यालय, औद्योगिक क्षेत्रों एवं बाजारों से जोड़ने के लिए बेहद आवश्यक हैं। इन सड़कों के अभाव में लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय, ईंधन और धन की बर्बादी हो रही है | वहीं आपातकालीन सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

विधायक मनीष यादव ने सरकार से मांग की कि शाहपुरा क्षेत्र की जर्जर सड़कों का शीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए तथा वर्षों से लंबित मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास, आर्थिक प्रगति और जनसुरक्षा की आधारशिला होती हैं, इसलिए शाहपुरा के नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments