आरटीयू कोटा के थॉट एंड इन्नोवेशन सेंटर का कोटा विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया भ्रमण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा की थॉट एंड इन्नोवेशन सेंटर में उपलब्ध योग एवं मेडिटेशन की तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कोटा विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज भ्रमण किया।


आरटीयू के कुलगुरु प्रोफेसर निमित्त चौधरी ने इसे तकनीक, पर्यटन एवं आध्यात्मिकता का अनूठा संगम बताया। अपने उद्बोधन में प्रो. चौधरी ने कहा कि आज के दौर में तकनीक ने हमारे जीने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। आज के तनावपूर्ण जीवन में पर्यटन का स्वरूप बदला है। अब लोग केवल मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि मानसिक शांति के लिए यात्रा करते हैं। भारत जैसे देश में 'आध्यात्मिक पर्यटन'  का महत्व बढ़ा है। ऋषिकेश, वाराणसी और बोधगया जैसे स्थानों पर लोग आध्यात्मिक ध्यान के लिए खिंचे चले आते हैं। सुनने में विरोधाभासी लग सकता है, लेकिन तकनीक अब ध्यान और शांति का साधन बन रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय की थॉट एंड इन्नोवेशन सेंटर में उपलब्ध तकनीकी यंत्रों के बारे में बताते हुए कहा कि छात्रों को भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अपनी जड़ों से जुड़ने और मेडीटेशन करने में सेंटर मदद कर रहा है। यहाँ पर भी अब डिजिटल डिटॉक्स और टेक-गाइडेड मेडिटेशन सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

आरटीयू की रजिस्ट्रार श्रीमती भावना शर्मा ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। उन्होने बताया कि यह केन्द्र आगन्तुकों को आध्यात्मिकता की एक मज़बूत भावना विकसित करने में मदद करके, शोध और नवाचार के लिए एक मंच प्रदान करता है।

थॉट एंड इन्नोवेशन सेंटर की मुख्य समन्वयक डॉ. लता गिदवानी ने बताया कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य ध्यान और आध्यात्मिकता के माध्यम से अपने विचारों को सशक्त बनाना है, जिससे छात्र समग्र विकास, आंतरिक शांति और सकारात्मक मानसिकता प्राप्त कर सकें। केंद्र में उपलब्ध माइंडवेव मोबाइल (MindWave Mobile) हेडबैंड का उपयोग ध्यान (meditation) अभ्यास के लिए एक न्यूरोफीडबैक उपकरण के रूप में किया जाता है, जो उपयोगकर्ता को उनके मस्तिष्क की तरंगों (brainwaves) के बारे में रीयल-टाइम (real-time) प्रतिक्रिया प्रदान करता है। माइंडवेव मोबाइल, ई ई जी (EEG) पावर स्पेक्ट्रम (अल्फा तरंगें, बीटा तरंगें, आदि), न्यूरोस्काई ईसेंस मीटर और आँखों की झपकियों को सुरक्षित रूप से मापता और आउटपुट करता है। 

डॉ. लता गिदवानी ने बताया कि यहां उपलब्ध पज़लबॉक्स युवाओं को ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस और न्यूरोसाइंस से परिचित कराते हैं।

क्वांटम बॉडी एनालाइज़र स्वास्थ्य मूल्यांकन उपकरण है जो क्वांटम भौतिकी और चुंबकीय अनुनाद तकनीक का उपयोग करके शरीर के विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र का विश्लेषण करता है और व्यापक रिपोर्ट प्रदान करता है। 

टिमटिमाती रोशनियों का स्मृति उपकरण, जिसे अक्सर क्लासिक साइमन के नाम से जाना जाता है, एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो उपयोगकर्ता को रोशनियों और ध्वनियों के एक जटिल क्रम को याद करने और दोहराने की चुनौती देता है। यह स्मृति, एकाग्रता और सजगता का एक परीक्षण है जो केंद्र के विजिटर्स में बहुत लोकप्रिय है। इन उपकरणों का उपयोग अक्सर समग्र और एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में किया जाता है।

इस अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो नीलू चौहान ने भी केंद्र के कार्यकलापों, ध्यान वातावरण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और एकाग्रता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कोटा विश्वविद्यालय से आए डॉ.. आशीष ने भी केंद्र की गतिविधियों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रभावशाली पहल बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments