भूपाल जयंती : तृतीय दिवस को महाराणा भूपाल युगीन मेवाड़ विषय पर हुई संगोष्ठी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) लोकजन सेवा संस्थान व जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय 142वीं महाराणा भूपाल जन्म जयंती समारोह के तृतीय दिन कुलपति सभागर मे आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने की | संस्थान अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की 'महाराणा भूपाल सिंह युगीन मेवाड़' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी मे जोधपुर विश्वविद्यालय के प्रो. सुशीला शक्तावत मुख्य अतिथि थे , विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. उमा शंकर शर्मा, पूर्व न्यायाधीश शारंगधर परिहार, कवित्री डॉ. मधु अग्रवाल थी| 

अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर ने महाराणा भूपाल सिंह के श्रमजीवी कालेज एवं विद्यापीठ की स्थापना एवं विस्तार के लिए अतुलनीय कार्य की सराहना करते हुए बताया की एक समय जब 2500 लोग सायंकालीन कक्षा से छूट अपने घरों को जाते तब शहर की हर गली मे रौनक हो जाती थी| मुख्य अतिथि डॉ. सुशीला शक्तावत ने महाराणा भूपाल सिंह के शासन को उदारवादी एवं सुधारवादी युग के प्रारम्भ की संज्ञा दी |

बिहार से पूर्व न्यायाधीश शारंगधर परिहार ने सात हजार वर्ष ईसा पूर्व राजा मान्धाता द्वारा मेनारिया समाज को 60 हजार बीधा दान करने का वर्णन करते हुए मेवाड़ के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को वर्णित किया | डॉ. उमा शंकर शर्मा ने हरित ऋषि एवं नागदा ब्रह्म की इतिहासिक पृष्ठभूमि का वर्णन किया |

तकनिकी पत्रों में :-

डॉ. जे के ओझा ने धर्म सहिष्णु भूपाल सिंह के समय किए लक्षचंडी महायज्ञ एवं अन्य धार्मिक प्रायोजनो का वर्णन किया |

डॉ. राजेंद्र नाथ पुरोहित ने महाराणा भूपाल सिंह का जीवन चरित्र प्रस्तुत करते हुए उनकी धर्म निष्ठ दिनचर्या प्रस्तुत की |

डॉ. बसंत कश्यप ने मेवाड़ की चित्रकला पर विस्तृत विवेचना करते हुए उदयपुर के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की कला शैली बताई |

डॉ. मनीष श्रीमाली के पत्र 'महाराणा भूपाल सिंह कालीन उदयपुर' सहित चार शोधार्थी पत्रों की तथ्यात्मक प्रस्तुति को खूब सराहा गया व उन्हें आगामी प्रकाशन में समायोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई |

संचालन डॉ. कुल शेखर व्यास ने किया व डॉ. विमल शर्मा ने आभार व्यक्त किया | महासचिव जय किशन चौबे ने बताया की शनिवार दोपहर 2 बजे से श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार मे काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments