उदयपुर के स्काउट व रोवर्स को मिला राज्य पुरस्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर जिले के 115 स्काउट्स तथा 11 रोवर्स तथा सलूंबर जिले के 27 स्काउट्स को राज्य पुरस्कार मिला।

उदयपुर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस समारोह में उदयपुर और सलूंबर जिले के वर्ष 2025-26 में राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर परीक्षा में सफल रहे स्काउट्स एवं रोवर्स का प्रतिनिधित्व द स्कालर एरिना स्कूल आर के पुरम सैक्टर 09 के स्काउट्स मौलिक गरासिया,गगन सालवी,मनन मेनारिया तथा द विज़न एकेडमी स्कूल उदयपुर के स्काउट्स मृदुल पुरी गोस्वामी ने तथा हैडक्वार्टर ओपन रोवर्स क्रू उदयपुर के रोवर वीरेंद्र सिंह चुंडावत ने किया।

स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा,जयपुर में आयोजित राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में इन स्काउट्स और रोवर्स को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के कर कमलों से राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर अवार्ड प्रदान किया गया।

पाण्डे ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में भी उदयपुर के स्काउट्स ने हिस्सेदारी निभाई। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिला प्रभारी के रूप में वरिष्ठ स्काउटर एवं ट्रेनिंग काउंसलर डॉ. भगवती लाल साहू द स्कालर एरिना स्कूल नें इन स्काउट्स का नेतृत्व किया।

पाण्डे ने उदयपुर और सलूंबर जिले के इन स्काउट्स एवं रोवर्स को राज्य सरकार अवार्ड से सम्मानित होने के पीछे जिले के शिक्षा अधिकारियों,महाविद्यालय के अधिष्ठाताओ, संस्था प्रधानों,रोवर लीडर्स ,स्काउटर तथा स्काउट गाइड संगठन के कार्यकताओं, ट्रेनिंग काउंसलर, स्काउट्स, रोवर्स तथा उनके अभिभावकों आदि की लग्न, इच्छा शक्ति तथा मेहनत का परिणाम बताते हुए श्रेय का सेहरा उनके सिर पर बांधना बताया। पाण्डे ने कहा कि राज्य पुरस्कार जैसे महत्वपूर्ण अवार्ड जिले के स्काउट्स को मिलना जिले के लिए वास्तव में बहुत ही गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इससे निश्चित तौर पर जिले की स्काउटिंग प्रवृति को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

राज्य पुरस्कार अवार्ड प्राप्त कर डॉ. भगवती लाल साहू के कुशल नेतृत्व में उदयपुर लौटने पर स्काउट्स एवं रोवर्स दल का सिटी रेलवे स्टेशन उदयपुर पर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे, स्कालर एरिना स्कूल के निदेशक डॉ. लोकेश जैन, द विज़न एकेडमी स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सामर,स्काउटर हरिशंकर शर्मा, कुलदीप वैष्णव,रोवर्स विशाल गुप्ता, समाज सेवी प्रशांत शर्मा, सहित अभिभावकों ने स्काउट्स दल का अभिनंदन कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments