जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश, ओले गिरे

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेकर सर्दी की वापसी का अहसास करा दिया है। सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बुधवार तड़के राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। 

बदलते मौसम ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई है, वहीं हवा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

जयपुर में मंगलवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। देर रात तेज हवाओं के साथ बादल छाए और बिजली चमकने लगी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे से 7 बजे तक शहर में रुक-रुक कर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना है। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने लगी, जिससे बीते दिनों की गर्माहट पर ब्रेक लग गया।

इसी तरह अलवर, टोंक और कोटा में भी 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। अचानक हुए इस बदलाव ने लोगों को एक बार फिर हल्की सर्दी का एहसास करा दिया है।

पिछले 24 घंटों में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नागौर में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कई अन्य जिलों में भी दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे आ गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक के अनुसार, इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा। 19 फरवरी तक तापमान में हल्की गिरावट बनी रहेगी, इसके बाद 20 फरवरी से मौसम साफ होने और तापमान में पुनः बढ़ोतरी की संभावना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments