जयपुर में छत्रपति शिवाजी गौरव सम्मान समारोह 19 फरवरी को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में पहली बार राजधानी जयपुर में छत्रपति शिवाजी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 19 फरवरी को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान, जयपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आयोजन लॉयन्स क्लब जयपुर हवामहल द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है।

अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल एवं एडमिनिस्ट्रेटर कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि इस गरिमामय समारोह के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समारोह के दौरान देशभर से चयनित विशिष्ट व्यक्तित्वों को समाज, शिक्षा, सेवा, संस्कृति एवं राष्ट्रहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्रपति शिवाजी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

क्लब सचिव डॉ. राजीव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सांवरमल जांगिड़ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं युवाओं की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजन के अंतर्गत KVGIT और VGU विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महाराज छत्रपति शिवाजी की वीरता, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक कौशल को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही शिवाजी महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित संवाद एवं प्रेरक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध की प्रेरणा मिलेगी।

स्वागत समिति अध्यक्ष रमेश नारनौली और अनूप खंडेलवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि समाज में राष्ट्रनायकों के आदर्शों को सशक्त रूप से स्थापित किया जा सके। यह समारोह न केवल सम्मान का मंच होगा, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

आयोजन समिति में डॉ. ए के भार्गव,अभिनव मेहरवाल, सावरमल जांगिड़,नवनीत सोगानी, श्रीप्रकाश रावत,राजेश तांबी, अंशुल जैन, सीए सोनम खंडेलवाल , सीमा जैन शामिल है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments