प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी के लिऐ उदयपुर जिले का रोवर दल छतीसगढ रावाना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 09 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद, छतीसगढ़ राज्य में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की जम्बूरी में भाग लेनें के उदयपुर जिले से 16 रोवर्स और 02 रोवर लीडर 18 सदस्यीय दल छतीसगढ के लिऐ रवाना हुआ।

उदयपुर जिले के इस दल में माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के 09 रोवर्स रोवर लीडर डॉ. नारायण सिंह राव के नेतृत्व में तथा 53 वॉ रोवर उदय ओपन रोवर क्रूहैड क्वाटर रोवर ओपन क्रू के सीनियर रोवर मेट विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शामिल है। 

जिले के 18 सदस्यीय दल में शुभम मनारिया, प्रफुल्ल चौबीसा, मुकेश मेनारिया, प्रिंस जाट, पुनित मेनारिया, भावेश उदावत, प्रवीण हिरावत, रितिक मेनारिया, युवराज मेनारिया, दिव्यांश, ब्रिजवानी, मंगल सिंह यादव, विरेन्द्र सिंह चुण्डावत, निखिल साहू,आर्य कुमार, शुभम नामा, कुलदीप वैष्णव, डॉ नारायण सिंह राव, विशाल गुप्ता शामिल है।

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट उदयपुर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि भारत स्काउट व गाइड के इतिहास में प्रथम बार राष्ट्रीय स्तर पर रोवर्स रेंजर्स को अपनी क्षमताओं के विकास तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का प्रदर्शन का अवसर प्रदान करनें के उदेश्य को लेकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। 

पाण्डे ने बताया कि इस जम्बूरी में राजस्थान प्रदेश से लगभग 1000 रोवर-रेंजर का दल राष्ट्रीय स्तरीय जंबूरी छतीसगढ में भाग लेगा। संपूर्ण भारत तथा पडोसी देशों से लगभग 18 हजार रोवर-रेंजर विभिन्न राजकीय एवं निजि महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा स्कूलों से शिरकत करेंगे।

जम्बूरी दल को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मलय पानेरी, सी.ओ स्काउट, उदयपुर, मनमोहन स्वर्णकार सहा राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, दीपक शर्मा निदेशक रॉकवुड हाई स्कूल सहित स्थानीय संघ उदयपुर के सचिव, उदयपुर ओपन रोवर क्रू रोवर लीडर, अभिभावक सहित स्थानीय स्काउटर्स एवं रोवर्स ने हरी झण्डी दिखाकर गुड धनिया खिलाते हुऐ मुंह मीठा करवाते हुऐ विजय की शुभकामनाओं सहित प्रस्थान करवाया।

पाण्डे ने बताया कि इस जम्बूरी में प्रस्थान से पहले जिला स्तरीय 03 दिवसीय जम्बूरी तैयारी शिविर मण्डल शिविर केन्द्र उदयनिवास, उदयपुर पर आयोजित कर जम्बूरी में भाग लेनें वाले रोवर्स तथा रोवर लीडर को जम्बूरी में आयोजित होनें वाली प्रतियोगिताओं यथा कैंप क्राफट, रंगोली, मार्चपास्ट, कैप फायर, स्किलोरामा, प्रदर्शनी, बैंक वुड्समैन कुकिंग, बिना बर्तन के खाना बनाना, फूड प्लाजा कलरपार्टी, लोकगीत, लोक नृत्य, ग्लोबल विलेज डवलपमेंट, ट्राईबल कार्निवल, साईंस प्रोजेक्ट आदि का प्रशिक्षण देकर अभ्यास करवाया।

पाण्डे ने बताया कि प्रदेश संगठन के स्टेटचीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के नेतृत्व में प्रदेश के राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश का दल छतीसगढ़ में भाग लेगा। जिसमें उदयपुर मण्डल के जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे को डिवीजनल कंटीजेंट लीडर का दायित्व निर्वहन करेंगे। तथा प्रदेश संगठन द्वारा उदयपुर संभाग को विशेषकर रोवर-रेंजर मार्चपास्ट और कलर पार्टी की भी जिम्मेदारी दी गयी है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments