कैंसर से बचाव एवं उपचार पर डॉ. मनोज महाजन की 12वीं मासिक वार्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के डी.एस. कोठारी संस्थान एवं विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत डॉ. मनोज महाजन, निदेशक—ऑन्कोलॉजी विभाग, पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा कैंसर से बचाव एवं उपचार विषय पर एक विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक वार्ता प्रस्तुत की गई।

डॉ. महाजन ने कैंसर रोग के पाँच प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक व्यायाम एवं संतुलित आहार कैंसर से बचाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में कैंसर एक गंभीर एवं व्यापक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, किंतु प्रारम्भिक अवस्था में जांच एवं निदान द्वारा इस रोग को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। प्रथम एवं द्वितीय चरण में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आई.एल. जैन, वरिष्ठ फिजिशियन ने की। डी.एस. कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर एवं कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने वक्ता का स्वागत किया। विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कैंसर की समय पर पहचान एवं जन-जागरूकता पर अपने विचार रखे।

डॉ. के.पी. तलेसरा ने डॉ. महाजन का परिचय दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने किया। बायोकेमिस्ट व मीडिया प्रभारी प्रो. डॉ. विमल शर्मा ने कहा की “कैंसर से संघर्ष का सबसे प्रभावी हथियार है—जागरूकता, समय पर जांच और अनुशासित जीवनशैली।”

कार्यक्रम में डॉ. आर.के. गर्ग, डॉ. मुनीश गोयल (आई.ए.एस.), डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर.के. नेभनानी, श्रीमती रेणु भंडारी, इंजी. आर.के. खोखावत, श्रीमती मधु मित्तल एवं इंजी. गौरांग शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments