वीर हनुमान जी की खोल में तिबारियों की बुकिंग व्यवस्था को पूर्णतः ऑनलाइन किया जाए - पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा नांगल भरड़ा स्थित वीर हनुमान जी की खोल में करोड़ों रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों के बावजूद तिबारियों की बुकिंग आज भी ऑफलाइन संचालित होने से श्रद्धालुओं को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 

जेडीए द्वारा लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से तिबारियों, सड़क, पार्किंग सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया गया है | वहीं हाल ही में 9 करोड़ 15 लाख रुपये की अतिरिक्त विकास योजनाओं को भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके बावजूद तिबारियों की बुकिंग व्यवस्था का ऑफलाइन रहना, डिजिटल इंडिया की सोच और आधुनिक व्यवस्थाओं के विपरीत है।

पूर्व पार्षद वर्मा ने बताया कि देश-प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु अपनी मन्नत पूर्ण होने पर सवामणी, भंडारा व अन्य धार्मिक आयोजनों हेतु तिबारी बुकिंग के लिए बार-बार व्यक्तिगत रूप से आने को मजबूर हैं। कई बार लंबी दूरी तय करने के बाद यह कहकर लौटा दिया जाता है कि तिबारी पहले से बुक है, जिससे श्रद्धालुओं का समय, धन और श्रम तीनों व्यर्थ हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऑफलाइन व्यवस्था के कारण पारदर्शिता का अभाव बना हुआ है तथा मनमानी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं, जो जनआस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल की व्यवस्थाओं पर प्रश्न खड़े करती हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होगा, जब व्यवस्थाएं भी आधुनिक, पारदर्शी और श्रद्धालुओं के अनुकूल हो।

इन्हीं समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने JDA से मांग की है कि वीर हनुमान जी की खोल में तिबारियों की बुकिंग व्यवस्था को पूर्णतः ऑनलाइन किया जाए | डिजिटल भुगतान की सुविधा लागू हो, तिबारियों की उपलब्धता व शुल्क की जानकारी रियल-टाइम सार्वजनिक पोर्टल पर प्रदर्शित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन व ई-मेल सपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments