विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ पूर्व छात्र परिषद का मासिक स्नेह मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्र परिषद स्नेह मिलन कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने की। कार्यक्रम में लगभग 53 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोना सूद सहित अन्य अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा समिति की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मुख्य विशेषज्ञ वक्ता आर एन टी मेडिकल कॉलेज की डॉ. मोना सूद ने डायबिटीज एवं थायरॉइड जैसी जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से बताया कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, उचित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक रहा जा सकता है। उपस्थित सदस्यों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा गीत, भजन, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। जिनमें प्रमुख संदीप भारद्वाज, डॉ. स्नेहलता लोढ़ा, इंद्रमल पटवा, मंजू सिसोदिया, सुरेश सिसोदिया, चंद्र सिंह जैन, बी एल चावत, शिवा तलेसरा ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को आनंदमय बनाया। डॉ के.एल. कोठारी द्वारा अंग्रेजी कविता की प्रस्तुति भी की गई।

कार्यक्रम के अंत में आबिद हुसैन अदीब ने कार्यक्रम की सराहना की एवं डॉ सूद की प्रस्तुति को अत्यंत लाभकारी बताया। महासचिव शांतिलाल भंडारी ने उपस्थित सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे इस पूर्व छात्र परिषद मासिक बैठक का उद्देश्य परस्पर मिलन तथा वैज्ञानिक जानकारी के साथ-साथ सदस्यों में स्वास्थ्य, साहित्य एवं सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रोत्साहित करना रहता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

सिटी गाइड खोजें

Post a Comment

0 Comments