RRB Group D Vacancy : रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती, 10वीं पास योग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है ! रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई गई है। 10वीं पास युवा www.rrbapply.gov.in पर जाकर 31 जनवरी से 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदन के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख 04 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र में करेक्शन करने की विंडो 05 मार्च से 14 मार्च 2026 के बीच खुलेगी। ध्यान रहे रेलवे जोन सेलेक्ट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं कर सकेंगे। रेलवे ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट करवाकर लें। आधार कार्ड की फोटो अपडेट होनी चाहिए। साथ ही आधार कार्ड पर दिया गया नाम व जन्म तिथि 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट के मुताबिक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट करवा लें। रेलवे की इस सबसे बड़ी भर्ती में करोड़ से भी ज्यादा आवेदन आने के आसार हैं।

एक ही फॉर्म भर सकते हैं :-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे जोन (आरआरबी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक रेलवे जोन के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। जिस रेलवे के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आप उसी रेलवे में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों का प्रेफरेंस देना होगा। सेम आरआरबी में अगर आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अलग अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है, ऐसा करने से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। एक ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा है। एक ही फॉर्म में विभिन्न पदों के लिए आपको प्रेफरेंस देना होगा।

1. किस जोन में कितनी वैकेंसी :-

नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली) में कुल 3537 पद हैं। इनमें 1437 अनारक्षित (UR), 530 अनुसूचित जाति (SC), 266 अनुसूचित जनजाति (ST), 956 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 348 ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए हैं।

वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में कुल 3148 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 1160 UR, 407 SC, 178 ST, 698 OBC और 288 EWS शामिल हैं।

सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद हैं। इसमें 914 UR, 318 SC, 171 ST, 407 OBC और 202 EWS के लिए हैं।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) को कुल 1776 पद मिले हैं। इनमें 718 UR, 266 SC, 133 ST, 480 OBC और 179 EWS पद शामिल हैं।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) में कुल 1199 पद हैं। इसमें 516 UR, 184 SC, 76 ST, 281 OBC और 142 EWS के लिए पद निर्धारित हैं।

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर) में 1196 पद रखे गए हैं। इनमें 537 UR, 178 SC, 109 ST, 271 OBC और 101 EWS शामिल हैं।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद) में कुल 1183 पद हैं। इसमें 570 UR, 156 SC, 89 ST, 271 OBC और 97 EWS पद शामिल हैं।

ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता में 1180 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 468 UR, 157 SC, 129 ST, 297 OBC और 129 EWS शामिल हैं।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर) में कुल 1147 पद हैं। इसमें 581 UR, 174 SC, 89 ST, 157 OBC और 145 EWS पद शामिल हैं।

सदर्न रेलवे (चेन्नई) में 1036 पद हैं। इनमें 430 UR, 155 SC, 96 ST, 247 OBC और 108 EWS के लिए पद रखे गए हैं।

साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद) को 1016 पद मिले हैं। इनमें 376 UR, 151 SC, 130 ST, 258 OBC और 101 EWS शामिल हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) में कुल 976 पद हैं। इसमें 405 UR, 148 SC, 59 ST, 266 OBC और 98 EWS पद शामिल हैं।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर) में 974 पद घोषित हुए हैं। इनमें 483 UR, 152 SC, 48 ST, 188 OBC और 104 EWS शामिल हैं।

साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) में 955 पद हैं। इसमें 364 UR, 158 SC, 84 ST, 245 OBC और 104 EWS शामिल हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर) में कुल 803 पद हैं। इनमें 329 UR, 120 SC, 57 ST, 206 OBC और 91 EWS पद रखे गए हैं।

साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) में सबसे कम 90 पद हैं। इसमें 51 UR, 14 SC, 8 ST, 14 OBC और 6 EWS के लिए हैं।

2. क्या है रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा :-

इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से होगी।

अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग - जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1993 से पहले न हुआ हो।

ओबीसी (एनसीएल) - जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1990 से पहले न हुआ हो।

एससी एसटी - जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद और 02 जनवरी 1988 से पहले न हुआ हो।

3. क्या है रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया :-

उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

4. क्या है रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का पैटर्न :-

लिखित परीक्षा का पैटर्न पिछली बार जैसा ही रखा गया है। कोई बदलाव नहीं है। सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।

5. नेगेटिव मार्किंग :-

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

6. सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत :-

यूआर-40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस-40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)-30 फीसदी, एससी-30 फीसदी, एसटी-30 फीसदी।

7. नॉर्मलाइजेशन होगा :-

सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

8. रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट की शर्ते :-

पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें :-

- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

महिलाओं के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें:-

- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

9. वेतन :-

चयनितों कों 18000/- रुपये (लेवल-1) का पे स्केल मिलेगा।

10. आवेदन शुल्क :-

जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ईबीसी, महिलाओं को 250 रुपये फीस देनी होगी। फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में बैठने पर पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।

अहम तिथियां :-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां - 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026

जमा किए गए आवेदन के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख - 04 मार्च 2026

आवेदन पत्र में सुधार के लिए मॉडिफिकेशन विंडो की तारीख और समय (मॉडिफिकेशन शुल्क के भुगतान के साथ)- 05 मार्च से 14 मार्च 2026

एप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक :-

आरआरबी और रेलवे का नाम,वेबसाइट

- अहमदाबाद (डब्ल्यू. आर.),www.rrbahmedabad.gov.in

- अजमेर (एन. डब्ल्यू. आर.),www.rrbajmer.gov.in

- बेंगलूरू (एस. डब्ल्यू. आर.),www.rrbbnc.gov.in

- भोपाल (डब्ल्यू. सी. आर.),www.rrbbhopal.gov.in

- भुवनेश्वर (ई. सी. ओ. आर.),www.rrbbbs.gov.in

- बिलासपुर (एस. ई. सी. आर.),www.rrbbilaspur.gov.in

- चंडीगढ़ (एन. आर.),www.rrbcdg.gov.in

- चेन्नई (एस. आर.),www.rrbchennai.gov.in

- गोरखपुर (एन. ई. आर.),www.rrbgkp.gov.in

- गुवाहाटी (एन. एफ. आर.),www.rrbguwahati.gov.in

- कोलकाता (ई. आर.),www.rrbkolkata.gov.in

- मुंबई (सी. आर.),www.rrbmumbai.gov.in

- पटना (ई. सी. आर.),www.rrbpatna.gov.in

- प्रयागराज (एन. सी. आर.),www.rrbpryj.gov.in

- रांची (एस. ई. आर.),www.rrbranchi.gov.in

- सिकंदराबाद (एस. सी. आर.),www.rrbsecunderabad.gov.in

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments