विराट हिंदू सम्मेलन के तहत बोहरा गणेश बस्ती में निकाली भव्य वाहन रैली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) बोहरा गणेश बस्ती में आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली बोहरा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से गुजरती हुई बोहरा गणेश चौराहा पर संपन्न हुई।

रैली के दौरान क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह घरों से पुष्पवर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया गया। आयोजन में लगभग 400 वाहनों ने भाग लिया, वहीं 800 से अधिक लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। भगवा ध्वजों से सजी वाहनों की कतारों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय वातावरण में सराबोर हो गया।

वाहन रैली के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विराट हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बंसल ने कहा कि, “आज की यह विराट वाहन रैली हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और संगठन शक्ति का प्रतीक है। 

यह सम्मेलन किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के आत्मसम्मान और सांस्कृतिक चेतना का अभियान है। जिस उत्साह के साथ मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठजन जुड़े हैं, उससे यह स्पष्ट है कि 1 फरवरी को निकलने वाली कलश यात्रा एवं शोभायात्रा ऐतिहासिक स्वरूप लेगी।”

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भारतीय संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लें।

वाहन रैली का सफल संचालन सम्मेलन के वाहन यात्रा संयोजक एडवोकेट लोकेश जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रैली में सम्मेलन के संयोजक शिव सिंह अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी नवीन पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रैली के माध्यम से विराट हिंदू सम्मेलन के उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है तथा जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रविवार, 1 फरवरी 2026 को प्रस्तावित कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ेगा और विराट हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments