प्रकाश तातेड़ को मिला बाल साहित्य विभूषण सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर शहर के वरिष्ठ साहित्यकार तथा विगत 26 वर्षों से प्रकाशित राष्ट्रीय बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ के सह-संपादक प्रकाश तातेड़ को नाथद्वारा की संस्था साहित्य मंडल द्वारा ‘बाल साहित्य विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया।


संस्था के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति समारोह–2026 के अवसर पर आयोजित इस समारोह में यह सम्मान कानपुर से प्रकाशित ‘दी अंडरलाइन’ पत्रिका की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप तातेड़ को शाल, उपरना, मेवाड़ी पगड़ी, सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। यह सम्मान उन्हें बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके सृजनात्मक एवं संपादकीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

बाल साहित्यिक  संस्थान सलिला के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने प्रकाश तातेड़ को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए बताया की तातेड़ राजकीय शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं व उदयपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था युगधारा के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है तथा बाल साहित्य के क्षेत्र में विपुल सृजन किया है। वे हिंदी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में गद्य और पद्य की विभिन्न विधाओं में समान दक्षता के साथ सृजन करते हैं। कविता, कहानी एवं लघुकथा में उन्हें विशेष सिद्धहस्तता प्राप्त है।

विज्ञान के क्षेत्र में वे व्यावहारिक विज्ञान को जीवन में उतारने तथा उसे व्यवहार में लागू करने पर विशेष बल देते हैं। साथ ही वे निस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ समाज को प्राप्त होता है। विज्ञान समिति, उदयपुर तथा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी, राजसमंद से उनका गहरा जुड़ाव रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments