आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने मुख्यमंत्री को लिखा खुला पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक, मार्गदर्शक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खुला पत्र लिखा है | पत्र में राजस्थान के गौरवशाली व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपूर्व योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की बात कही है ।

पत्र में लिखा कि गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लोक कलाकारों, आर्टिज़ंस, विशिष्ट व्यक्तियों, सामाजिक / कला / साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं, खिलाड़ियों, किसानों, पशुपालकों, उद्योगपतियों एवं भामाशाहों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों व सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु उच्च अधिकारियों की एक समिति का गठन मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा किया जाता है। यह समिति अत्यंत सावधानी और निष्पक्षता के साथ अंतिम एवं सर्वमान्य चयन करती है।

परंतु गंभीर समस्या यह है कि इस समिति के उच्च अधिकारियों के द्वारा समारोह में लगने वाले समय की Time Budgeting के कारण इस फाइनल सूची से केवल 11 लोगों को ही समारोह में निमंत्रित किया जा सकता है, सभी चयनित 40-50 लोगों को बुलाना संभव नहीं है।

इसके परिणामस्वरूप शेष चयनित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र नहीं मिल पाता है। वे लोग इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने से रह जाते हैं और वर्षों की साधना एवं समाजसेवा करने वालों का मनोबल टूट जाता है।

प्रस्तावित सुधार एवं सुझाव:-

1.  समिति के निर्णय को पूर्णतः अंतिम Final माना जाए। अंतिम क्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव न किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गरिमा बनी रहे।

2.  पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर सम्मान प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया जाए।

पहला चरण: 26 जनवरी के समारोह में केवल चयनित नामों की सार्वजनिक घोषणा की जावे और 

दूसरा चरण:  प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु कुछ समय पश्चात राज्य सरकार की सुविधानुसार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करके सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जावें।

3.  इस समिति के उच्च अधिकारियों के द्वारा चयनित सभी योग्य नामों को शामिल किया जाए, संख्या की कोई कठोर सीमा न हो,  जिससे कि विभिन्न विधाओं से उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों / संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा सके।

4.  इससे राजकोष पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा क्योंकि इस सम्मान के अंतर्गत केवल प्रशस्ति पत्र ही प्रदान किया जाता है, कोई धनराशि या मानदेय नहीं दिया जाता है। इसलिए इस परिवर्तन से सरकारी बजट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

5. राजस्थान की प्रतिष्ठा में वृद्धि: इस सुधार से न केवल कलाकारों/संस्थाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का मनोबल ऊँचा होगा, बल्कि राजस्थान की छवि कला-संवेदनशील और न्यायपूर्ण राज्य के रूप में पूरे भारत में स्थापित होगी।

यह सुधार इस वर्ष से ही तुरंत लागू कर दिए जाएं अर्थात् चयनित सभी कलाकारों, खिलाड़ियों, किसानों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र 26 जनवरी के बाद में प्रदान किए जाएं तो उन सबको को न्याय मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा।

यह कदम आपके नेतृत्व में राजस्थान की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गरिमा को राष्ट्रीय स्तर पर नए शिखर पर पहुँचा देगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments