विराज फाउंडेशन ने तुलसी नगर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर दिया गणेशजी को निमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को आयोजित होने वाले तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले तुलसी नगर भ्रमण कार्यक्रम हेतु आज विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को निमंत्रण अर्पित किया गया।


यह गणेश निमंत्रण फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश शर्मा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित अरुण कुमार शर्मा, पंडित ईश्वर दास शर्मा, पंडित कैप्टन श्रीराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और कार्यक्रम की निर्विघ्न सम्पन्नता हेतु प्रार्थना की। वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक व पावन हो गया।

प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने बताया कि इस वर्ष तुलसी नगर भ्रमण यात्रा पूर्ण शाही लवाजमे, पारंपरिक ध्वज, ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि तथा भव्य स्वागत के साथ निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर की संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक बनेगी। 

विराज फाउंडेशन ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर तुलसी दिवस को सफल बनाएं और संस्कृति, पर्यावरण व सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएं।

इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारीलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, चंद्रप्रकाश शर्मा, नारायणलाल शर्मा, डॉ. पवन कुमार तिवाड़ी. डॉ. एम.के. अग्रवाल, डॉ. सी.एम. सैनी, डॉ. सीताराम कुमावत, नरेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश लालानी, नरेंद्र शर्मा, पेंशनर मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, मदनलाल तिवाड़ी, रामपाल कुमावत, शिक्षाविद  हजारीलाल शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवाड़ी, राजेश महेश्वरी, श्रीराम बटवाल, सुशील धाकड़, पुजारी दीपक शर्मा, दयाशंकर सैन, महेंद्र खटोड़, शशिकांत शर्मा, शिम्भु गरेड़, प्रकाश देवी शर्मा, राजकुमारी सैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments