वार्षिकोत्सव संस्कृति संगम का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) Orchid the international School में आयोजित वार्षिकोत्सव “संस्कृति संगम” ने भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर सजीव कर दिया। यह भव्य कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति, परंपराओं और कलाओं को समर्पित रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य गीता ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल, असम, तमिलनाडु, ओडिशा सहित अनेक राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मंच पर जीवंत हो उठीं। 

कहीं भांगड़ा और गरबा की जोशीली धुनों पर तालियाँ गूँज उठीं, तो कहीं कथकली, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों, नाट्य प्रस्तुतियों और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।

“संस्कृति संगम” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का सशक्त संदेश था। विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया कि विविध भाषाओं, वेशभूषाओं और परंपराओं के बावजूद भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत की भरपूर सराहना की।

प्रधानाचार्य द्वारा संस्कृति संगम के अवसर पर प्रेरणादाई संबोधन के माध्यम से मानवता एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया उन्होंने कहा कि भारत की विविध संस्कृतियों हमें अलग नहीं करती बल्कि एक दूसरे को समझने और स्वीकार करने की प्रेरणा देती है 

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संदेश दिया की सच्ची शिक्षा वही है जो मनुष्य को संवेदनशी सहनशील और करुणा में बनती है उन्होंने कहा कि आज के समय में ज्ञान के साथ-साथ मानव मूल्य जैसे प्रेम सहयोग सम्मान और सेवा को अपना नाम अत्यंत आवश्यक है | संस्कृति संगम जैसे आयोजन हमें सिखाते हैं कि विविधता में ही हमारी वास्तविक शक्ति निहित है |

अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की की सभी छात्र भविष्य में भी सांस्कृतिक मूल्यों और मानवता के मार्ग पर चलकर देश व समाज का नाम रोशन करेंगे या संदेश सभी उपस्थित जनों के हृदय को स्पर्श कर गया और कार्यक्रम को एक सार्थक दिशा प्रदान की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments