गौरक्षक दल ने किया प्लास्टिक डिस्पोजल यूज नहीं करने वाले भंडारा संचालकों का सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा श्याम का लक्खी मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ | लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की | वहीं पद यात्रियों की सेवा के लिए हर कोई आगे दिखाई दिया | कई समाजसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों ने पदयात्रियों की सेवा के लिए भंडारों का आयोजन किया | भंडारों में खान-पान, चिकित्सा, विश्राम सहित सोने की व्यवस्थाएं भी माकूल रही | पुलिस प्रशासन की भी चाक चौबंद व्यवस्था रही |

हर बार की तरह इस बार भी गौरक्षक दल अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत के नेतृत्व में द्वारा एनएच 52 पर बिना प्लास्टिक डिस्पोजल के भंडारा लगाने वाले श्री श्याम भंडारा प्रसादी सेवा समिति जयपुर, श्री श्याम सलोना परिवार कालाडेरा, श्री श्याम सेवा परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर, श्री प्रदोष पदयात्री सेवा समिति जयपुर, श्री श्याम सखा परिवार बेनाड रोड जयपुर के संचालकों का सम्मान किया गया | 


गौरक्षक दल अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत ने भंडारा आयोजकों को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की, उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सच्ची मानवता दिखाई है क्योंकि प्लास्टिक डिस्पोजल को खाकर गौ माता अकाल मौत का शिकार होती है | भंडारे तो सेवा के लिए किए जाते हैं, ना कि प्रकृति और बेजुबान जीवों को तकलीफ देने के लिए | अन्य सभी भंडारा संचालकों को भी इससे प्रेरणा लेकर भविष्य में प्लास्टिक डिस्पोजल को ना कहना चाहिए, जिससे बाबा श्याम प्रसन्न होंगे और पर्यावरण तथा गौ माता सुरक्षित रह सकेगी | शेर सिंह ने सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शासन -प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्मान समारोह के दौरान,सुरेश योगी, विजय कुमावत, लोकेश डेनवाल, किस्मत सिंह शेखावत, तुलसी राम डेनवाल, भगवान सहाय यादव, घनश्याम यादव,कपिल कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments