निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत पथिक संस्थान, जयपुर, निदान सेवा संस्थान एवं केलगिरी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम आंधी में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा, परामर्श एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंधी के परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 160 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के पश्चात 55 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 13 रोगियों को ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत पथिक संस्थान के संस्थापक सुरेश चंद्र बिलोनिया ने की। अन्य अतिथियों में कुलदीप सिंह बैंसला (युवा नेता), प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र गुर्जर, राजकुमार शर्मा, अमित जांगिड़, बनवारी लाल लबानिया, महेंद्र शर्मा, विमल जिंदल, युसुफ मोहम्मद, गोधाराम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में केलगिरी नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

भारत पथिक संस्थान के सचिव अनिल बिलोनिया ने जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments