हरिनाम संकीर्तन एवं भजनामृत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) संसार में जब मनुष्य का जन्म होता है तो ठीक उसी समय जन्म के साथ ही व्यक्ति की आयु और मृत्यु निश्चित हो जाती है | इसलिए व्यक्ति इस जीवन को जितना धर्म और सेवा के लिए समर्पित कर सके करना चाहिए |

मनुष्य जीवन में व्यक्ति को राम नाम का स्मरण अवश्य करना चाहिए | क्योंकि राम नाम के जाप मात्र से ही मानव जीव का कल्याण इस संसार में हो जाता है | इस कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है और सच्चे ह्रदय से हरिनाम के सुमिरन मात्र से ही मानव जाति का कल्याण संभव है | इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ करने की आवश्यकता नहीं है |

यह बात शहर के थाना मोड़ स्थित बागड़ा भवन में श्री गुरु प्रेरणा सत्संग मंडल चौमूं के द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन एवं भजनामृत कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक राधेश्याम जांगिड़ ने कही | मंडल के व्यवस्थापक ओमप्रकाश माधाणी ने राम दरबार व अन्य देवी-देवताओं की फूलों से मनोहरी भव्य झांकी सजाई | 

इन्होंने अपने मुखारविंद से भक्तों को कहा कि सत्संग सुनने व करने से मनुष्य का जीवन आनंदमय व सुखमय हो जाता है | भगवान तो केवल प्रेम के भूखे हैं | मंडल के सदस्यों ने सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को सीताराम- राधेश्याम के नाम का सस्वर जाप करवाया | भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया |

भजनामृत कार्यक्रम में गायक पवन महेश्वरी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी | जिससे उपस्थित श्रद्धालु नृत्य करने पर मजबूर हो गए | इसके पश्चात प्रभु की आरती की गई और श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी भी खिलाई गई | 

मंडल के संरक्षक राधेश्याम जांगिड़ एवं व्यवस्थापक ओमप्रकाश माधाणी ने कार्यक्रम आयोजक सुणाराम शर्मा का मंडल की ओर से माला व दुपट्टा पहनाकर एवं राम दरबार की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया |

इस साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन एवं भजनामृत कार्यक्रम में नृसिंहपुरी मंदिर उदयपुरिया के नृसिंहपुरी महाराज, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, धोली मंडी वीर हनुमान मंदिर के महंत पंडित कैलाश शर्मा, रेवतराम बागड़ा, मोहनलाल बागड़ा, मदनलाल बागड़ा, रामेश्वर, नारायण लाल, हनुमान सहाय बागड़ा, राजेश कुमार शर्मा, नरेशपाल सिंह, शिवकुमार महेश्वरी, पप्पू माधाणी, जगदीश कुमावत, बंशीधर जांगिड़ बाबा, मनोज, नवरत्न भातरा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, ईश्वर शर्मा, संदीप भातरा, टीन्नू जांगिड़, प्रभु शर्मा, मुकेश, गणेश, रतनलाल सिद्ध, अरविंद भातरा, रामकिशोर कुमावत, नीलकमल सैनी, नगर परिषद के पार्षद संदीप शर्मा, गजेंद्र यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पुरुष उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments