मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दत्तात्रेय भगवान के समक्ष हुआ 25वां संपूर्ण गीता पारायण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भोपालपुरा स्थित ओम महाकाल धूनी मंदिर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर दत्तात्रेय भगवान के समक्ष 25वां संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता पारायण श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भक्ति, ज्ञान और दिव्यता का विशेष माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के समन्वयक संपतलाल महेश्वरी ने बताया कि पारायण में गीता साधक डॉ. लक्ष्मी नारायण दशोरा, संतोष दीदी, पूर्णिमा व्यास, सुशीला लाहोटी, राधा महेश्वरी, सूर्यकांता महेश्वरी, सीमा कुमावत, सरस्वती महेश्वरी, राधेश्याम मंडोरा, अनिल लाहोटी, देवेंद्र श्रीमाली, गिरधारी बारहट, के.एस. दशोरा, चंद्रप्रकाश मुर्डिया एवं रमेश भाणावत उपस्थित रहे।

पारायण में उपस्थित भक्तों ने बताया कि गीता के श्लोकों का सामूहिक श्रवण मन को गहरी शांति देता है। कई भक्तों ने कहा कि पूर्णिमा पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके लिए ऊर्जा, स्पष्टता और सकारात्मकता का स्रोत बना। भक्तों का अनुभव था कि गीता के संदेश जीवन की चुनौतियों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

गीता मर्मज्ञ संतोष दीदी ने बताया कि गीता पारायण से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है तथा व्यक्ति के विचारों में संतुलन, आत्मविश्वास और करुणा का संचार होता है। सामूहिक पारायण से समाज में एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

लर्न गीता – गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने बताया कि गीता परिवार द्वारा 180 देशों में 13 भाषाओं में प्रतिदिन प्रातः 4 से रात्रि 2 बजे तक निःशुल्क ऑनलाइन गीता शिक्षण कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि आगामी 19 दिसंबर से 44वां वर्ग प्रारंभ हो रहा है। कोई भी साधक joingeeta.com पर जाकर पंजीयन कर सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments