धूमधाम से संपन्न हुआ सर्व समाज सामूहिक विवाह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ एवं सुफल फाउंडेशन के सहयोग से सर्व समाज के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह ब्रजकिरण कन्या छात्रावास मालवीय नगर में धूमधाम से संपन्न हुआ। विवाह में सर्व समाज के 15 जोड़ों को हिंदू वैदिक रीति से तोरण, वरमाला और पाणिग्रहण संस्कार करवाया गया।


इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी डा.सुनीता अग्रवाल, मूलचंद सोनी, द्वारिका प्रसाद, राधेश्याम जैमिनी, ग्लोबल पीस फाउंडेशन से के के बोहरा, वैद्य ओमप्रकाश दाधीच परवतसर, डा. पवन गुप्ता, योगाचार्य सरोज शर्मा, गुप्ता, जैन, शाह, यादव,जांगिड़ खरड़ा, डालमिया, राजपूत, मिश्रा और गौड़ परिवारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख महिला पुरुषों और मीडिया कर्मियों ने उपस्थित रहकर वर वधु को आशीर्वाद दिया और इस अनूठे कार्यक्रम की प्रशंसा की। 

विवाह संयोजक और आरबीएम की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि सभी जोड़ों को जन सहयोग से सोने चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल जेवेलरी, वैवाहिक वस्त्र, ब्यूटी किट, लेडीज पर्स, साड़ियां, मर्दाने वस्त्र, डबल बेड, गद्दे, बेडशीट, तकिए, आलमारी, कंबल, गर्म शाल, स्वेटर, स्टील टंकी, सीलिंग फैन, चेयर्स, गैस चूल्हा, इलेक्ट्रिक प्रेस, मिक्सर ग्राइंडर, कैम्पर, बर्तनों का सेट, स्टील परात, भगोना, गैस ओवन, इडली मेकर, थर्मस, हॉट टिफिन, स्टील टिफिन, कैश रोल, स्टील वॉटर ग्लास सेट व जग, होलडोल बैग, दीवार घड़ी, जोड़ा हाथ घड़ी, आदि अनेक उपयोगी वस्तुएं दी गईं।

पर्वतसर के वैद्य ओमप्रकाश दाधीच और मेघराज सिंह रॉयल ने 51-51 हजार रुपए का विवाह में सहयोग किया। विवाह स्थल नाश्ता और भोजन की व्यवस्था आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एस डी शर्मा  और राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी ने की। 

प्रमुख सहयोगी महिलाओं में जयपुर से  पूनम शर्मा, कल्पना गौड़, कमलेश शर्मा, मनोरमा शर्मा, संतोष मिश्रा, शुचि आचार्य, अनीता शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, कविता शर्मा,  एडवोकेट नीलम शर्मा, उषा विवेक गौड़, भारती शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, शांति वशिष्ठ, सावित्री बटवाल, डा लता शर्मा, नीता यादव, सोनी डालमिया, भरतपुर से पूनम अशोक शर्मा, शशि शर्मा, सवाईमाधोपुर मंजू शर्मा, उषा झा,  अजमेर से मीना शर्मा, मंजू शर्मा, संतोष पारीक, विजय लक्ष्मी पाराशर,  सीकर से डा रेनू पाठक आदि थी।

विवाह में कुल 600 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वाधिक सहयोग ब्राह्मण एवं सर्व समाज की नारी शक्ति का रहा। इसे यदि नारी शक्ति का कार्यक्रम कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। विवाह के पश्चात सभी 15 जोड़ों के बीच आगंतुक अतिथियों और सहयोगियों का साफे, दुपट्टे और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

 


Post a Comment

0 Comments