राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी संभागीय बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों की सयुंक्त संगठनात्मक बैठक प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | उन्होंने कहा कि हमने ओबीसी की अति पिछड़ी और छोटी जातियों को भी संगठन में जोडने का काम किया है | आगामी कोई से भी चुनाव हो उसमें ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी महत्व देना होगा तभी हम सत्ता में वापसी कर सकते हैं |


14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महारेली में ओबीसी कांग्रेस से लगभग 2500 पदाधिकारी जाएंगे | इस बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जुली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आपके हक और अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लडने के लिए मैं सदैव आपके साथ हूँ | आपकी कोई भी समस्या हो जो विधानसभा में उठाने लायक है, वह मुझे बताए मैं उसे विधानसभा में उठाऊंगा | ओबीसी के पदाधिकारियों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे |

बैठक के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा की हमें महापुरुषों की जीवनियों को पढना चाहिए जिससे हमारी सोच में परिवर्तन आएगा और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी |

बैठक को ओबीसी प्रभारी मनीष यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी के हक की लड़ाई राहुल गांधी लड रहे हैं हमे उनके हाथ मजबूत करने के लिए संगठित होना पडेगा |

बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री ललित कुमार तुनवाल ने कहा की आप लोगों को महत्व देने के लिए ओबीसी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों को भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों में बुलाने के आदेश दे दिए हैं

ओबीसी के राष्ट्रीय नेता एवं ओबीसी विभाग एडवाइजरी काउंसलिंग के सदस्य राजेन्द्र सेन ने कहा की जिसकी जितनी संख्या उतनी उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम हमारे नेता राहुल गांधी कर रहे हैं | मंच संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन सागर मावर ने किया |

इस बैठक में पीसीसी महासचिव ताराचंद, जोधपुर संभाग अध्यक्ष मोती बाबा सांखला, जयपुर अनुभव चंदेल, बीकानेर अमित कदासरा, भरतपुर अजय सिंह महुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि शंकर जांगिड़,  प्रदेश सचिव डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्रदेश सचिव सुमन चौधरी, टोंक जिलाध्यक्ष पंकज यादव, सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मोजूद रहे |

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments