राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में आधुनिक कृषि तकनीकों एवं स्वरोजगार पर व्याख्यान का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति ,महिला प्रकोष्ठ एवं आइ क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तमा सेवा समिति, टांकारडा के सौजन्य से आधुनिक कृषि तकनीकों और स्वरोजगार पर व्याख्यान एवं चर्चा का आयोजन किया गया। व्याख्यान में कृषि विज्ञान केंद्र टांकारडा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बाबूलाल यादव तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. कंचन गोस्वामी ने छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीकों और स्वरोजगार के अवसर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।


डॉ. बाबूलाल यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि का योगदान हमारे जीवन में सदा रहेगा। वर्तमान समय में युवा एंटरप्रेन्योर कृषि में अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं जो कृषि विकास के साथ-साथ युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम भी बना रहा है। डॉ. यादव ने सतत कृषि के बारे में भी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी | साथ ही राजस्थान सरकार की फॉर्म पौंड स्कीम के बारे में भी छात्राओं को बताया। उन्होंने बताया कि वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा हम सतत कृषि कर सकते हैं। डॉ. यादव ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की बायो फोर्टीफाइड किस्मों के बारे में जानकारी दी और  छात्राओं  को सुपर फूड के बारे में भी बताया। उन्होंने खाद्यान्न फसलों के अलावा पूसा ,दिल्ली की तिलहन किस्मों के बारे में भी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी साथ ही जैविक कृषि के बारे में भी समझाया। 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. कंचन गोस्वामी ने कृषि उत्पादों के उपयोग के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं को पोषण थाली के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि भोजन में पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और किस प्रकार से हम इन पोषक तत्वों को हमारे दैनिक भोजन में सम्मिलित कर सकते हैं उसके बारे में भी बताया। डॉ. गोस्वामी ने छात्राओं को कृषि उत्पादों की फूड प्रोसेसिंग के बारे में भी जानकारी दी। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से जुड़ी छात्राएं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकती हैं । महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. उषा परनामी ने भी  छात्राओं को आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर अपने स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम का संचालन राजस्थान राज्य महिला नीति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने किया । उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ व महिला नीति से प्रो. हंसा लूनायच, डॉ. प्रीति सिंह व शाहिना परवीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments