रात को करवाचौथ का व्रत रखा, सुबह मृत मिली महिला, जाने पूरा मामला

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

फिरोजाबाद (संस्कार सृजन) यूपी में फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसने रात को करवाचौथ का व्रत रखा था। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। 

मायके वालों ने कहा कि उसके गले पर निशान थे और कुर्सी पर शव रखा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बसई निवासी सपना 30 वर्ष पत्नी सोनू जाटव की शनिवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने शनिवार को सारा दिन करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लम्बी आयु की कामना की।

वहीं रात को सोई और फिर सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उसके शव को देखकर चीख पुकार मचने लगी। उसका शव कुर्सी पर था। उसकी मौत का पता चलते ही मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। उसका मायका थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में है।

मायके वालों की मानें तो वह बेटी के घर पर पहुंचे तो वह कुर्सी पर बैठी थी। उसके गले में निशान थे। गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पहुंचकर मायके वालों व वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस की मानें तो पति सोनू ने ही डायल 112 पर फोन करके कहा था कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि गले पर निशान मिले हैं। तहरीर नहीं मिली है। मायके वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता के भाई संजय ने बताया कि सपना की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था। तभी से ससुरालीजन किसी न किसी बात पर परेशान करते थे। पति आए दिन मारपीट करता था। उसने ही सपना की गला दबाकर हत्या कर दी है। 

पति पत्नी बसई में किराए के मकान में रहते थे। सपना कुशवाह थी और सोनू जाटव समाज से था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस का कहना है मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments