गौरक्षा सम्मलेन के रूप में मना विराज फाउंडेशन का अष्टम स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई गौमाता की पूजा 

गौरक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत सहित 51 गौरक्षकों का हुआ सम्मान  

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के अष्टम स्थापना दिवस के अवसर पर चौमूं गढ़ परिसर स्थित शिव वाटिका में एक भव्य गौ रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 108 गिरधारी दास महाराज के पावन सान्निध्य में तथा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने की।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, समाजसेवी सुरेश चन्द शर्मा, पेंशनर मंच के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, समाजसेवी गोपाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी एवं समाजसेवी मनीष गोयल मंच पर उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अरुण कुमार शर्मा, पंडित ईश्वर दास शर्मा, पंडित मनोज शर्मा एवं पंडित विकास शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजन से हुआ। इस वैदिक पूजन में अनेक श्रद्धालु एवं पदाधिकारी शामिल हुए। गौ रक्षा सम्मेलन के दौरान विद्वानों ने गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और आध्यात्मिक महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत एक चारे से भरी गाड़ी को गौ अभयारण गिरधर टीला आश्रम, चिराड़ा (खोराश्यामदास) के लिए रवाना किया गया। डॉ. पवन कुमार तिवाड़ी द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पांच बार पाठ कराया गया, जिससे कार्यक्रम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हुई। 

इस अवसर पर गौरक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत सहित 51 गौ रक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह सम्मान समारोह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा और गौ संरक्षण में समर्पित लोगों के योगदान को पहचान देने का प्रयास था। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए किया गया। आयोजन ने विराज फाउंडेशन की सेवायात्रा के आठ वर्षों को सार्थकता और प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, एडवोकेट अजय शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, कैप्टन श्रीराम शर्मा, हरिओम शर्मा, डॉ. एम.के. अग्रवाल, राजेश माहेश्वरी, डॉ. बंशीधर शर्मा, नारायण लाल शर्मा, रामलाल शेरावत, एडवोकेट हेमराज यादव, नरेंद्र वशिष्ठ, काशीनाथ शर्मा, गजानन शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, श्रीराम बटवाल, नमिता शर्मा,सुरभि शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

 

Post a Comment

0 Comments