ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल हुआ भारतीय मार्शल आर्ट थांग ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान थांग ता संघ के सचिव कोमल कंवर ने बताया कि हाल ही में इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा जारी नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स कैलेंडर 2025-26 में भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट खेल थांग ता को शामिल किया गया हैं। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार मणिपुर विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम थांग ता नेशनल यूनिवर्सिटी गेम (पुरुष एवं महिला वर्ग)की मेजबानी दिनांक 6 से 9 अप्रैल 2026 को की जाएगी। 

थांग ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनोद शर्मा ने  बताया कि तलवार(चेबी) और ढाल  से खेले जाने वाले इस पारंपरिक थांग ता भारतीय मार्शल आर्ट खेल  का अपना एक लंबा इतिहास रहा है यह खेल लगभग 150 सालो से मणिपुर और उसके आसपास के राज्यों में धार्मिक और आत्मरक्षा कौशल के रूप में खेला जा रहा है । 90 के दशक में गठित थांग ता एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 1993 से लेकर अब तक कुल 30 नेशनल इवेंट्स के साथ ही 2011 में इंटरनेशनल थांग ता चैंपियनशिप का आयोजन भी करवाया जिसमें अनेक देशो ने भाग लिया। सन 2006 में थांग ता फेडरेशन ऑफ एशिया और इंडियन ओलंपिक फेडरेशन से मान्यता प्राप्त करने के पश्चात सन 2011 से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SGFI )के द्वारा भी इस खेल को स्कूल गेम्स में शामिल कर लिया गया 

वर्ष 2025-26 में भी स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन दिल्ली में करवाया जाएगा। ऑल इंडिया थांग ता फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. एच. प्रेम कुमार से बात करने पर उन्होंने भारत सरकार और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी को धन्यवाद देते हुए बताया कि पूर्व में भी यह खेल सन 2020 से खेलो इंडिया में शामिल है तथा अखिल भारतीय स्तर पर खेलो इंडिया ,फिट इंडिया,एक भारत श्रेष्ठ भारत,जैसी अनेक प्रतियोगिताओं में भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट खेलो की अगुवाई कर रहा है । उन्होंने बताया कि निश्चित ही यह खेल अखंड भारत में भारतीय पारंपरिक खेलों के प्रति अपना अपना विशेष स्थान स्थापित करेगा। इसके साथ ही थांग ता स्टेट एसोसिएशन राज की उपदेशक मालती चौहान ने थांग ता खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए बताया कि राजस्थान में अब तक 2 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ  पांच राज्य एवं एक राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का आयोजन भी करवाया जा चुका है तथा राजस्थान से गत वर्ष संपन्न हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें दो खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। साथ ही उन्होंने राजस्थान शिक्षा विभाग से भी इस खेल को आगामी स्कूल खेलो में शामिल करने की गुजारिश भी की।निश्चित ही यह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट को एक विशेष पहचान दिलाएगा।

थांग ता स्टेट एसोसिएशन राज के अध्यक्ष ललिता कुछल ने कहा कि यह हमारे सबके लिए गौरव की बात है कि इस बार राजस्थान को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी मिली है जो कि नवंबर माह में  आयोजन किया जाएगा जिसमें 25 खेल स्पर्धा में 6000 खिलाड़ी भाग लेंगे मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम,पूर्णिमा यूनिवर्सिटी,राजस्थान यूनिवर्सिटी, जगतपुर शूटिंग रेंज ,विद्याधर नगर स्टेडियम और राजस्थान पुलिस अकादमी पर खेले जाएंगे|

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments