विश्व मांगल्य सभा ने आयोजित की विशाल भजन संध्या

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व मांगल्य सभा, जयपुर के धर्म-संस्कृति विभाग द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य में राम कृष्ण मंदिर, मरुधर नगर, जेडीए पार्क, अजमेर रोड में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य समाज में आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढावा देना था।


इस भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उर्मिला राजोरिया आई.ए.एस (रिटायर्ड) थीं। अर्चना शर्मा द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में विश्व मांगल्य सभा की महिला सदस्यों सहित अनेक महिलाओं नें श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। शिव भजनो ने सभी उपस्थितजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल और भावविभोर करने वाला रहा।

संगठन की अध्यक्ष सुनीता राजोरिया ने बताया कि विश्व मांगल्य सभा के धर्म संस्कृति विभाग का उ‌द्देश्य सफल मातृत्व का निर्माण करना व महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीता बूचरा, सदस्यगण पूजा शर्मा, मंजू शेखावत, वंदना शर्मा, दीपमाला दत्ता, दर्शना बघेल, मोनिका जैन सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments