UEM ने खाटूश्यामजी में करवायी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

खाटूश्यामजी (संस्कार सृजन) यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खाटूश्यामजी में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच सबसे बड़ी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2025) का आयोजन किया गया।


अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2025) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वजॉय चटर्जी, रजिस्ट्रार डॉ प्रदीप कुमार शर्मा, कृशानु बनर्जी, सुमन चक्रबर्ती आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता -CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में रेनबो साइंस अकादमी , फ्रेंड्स चिल्ड्रन अकादमी, पी. एम. श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी. सी. अकादमी (यूरो किड्स), रींगस, फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्री श्याम विद्यापीठ स्कूल, मदर लैंड पब्लिक स्कूल, आदि सहित आस पास के अधिकतम टॉप स्कूलों से विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी  ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/ कोलकाता द्वारा "रेनबो साइंस अकादमी, खाटूश्यामजी" को अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन स्कूल व “सी. सी. अकादमी (यूरो किड्स) रींगस”  चौमू को उपविजेता स्कूल वर्ष 2025  का ख़िताब देकर पुरस्कृत किया गया।

उपरोक्तानुसार अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) कार्यक्रम में छात्रों ने पांच स्पर्धाओं 1. NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - कक्षा 9 से 12 तक, 2. पाइथागोरस स्टार - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 9 और 10 तक, 3. PYTHAGORAS PRO - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 11 और 12 तक, 4. जिज्ञासा प्रतियोगिता कक्षा - 11 से 12 तक व 5. जनरल - क्विज प्रतियोगिता कक्षा - 09 से 12 में भाग लिया।

प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/कोलकाता की और से नकद पुरस्कार के साथ साथ योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विश्विद्यालय के रविंद्र मांजू, ऋदय बनर्जी, शुभदीप घोष, पिनाकी करमाकर के अलावा एडमिशन विभाग के आशुतोष गौतम, महेश चौधरी, बाबूलाल शर्मा, श्याम प्रताप भी शामिल हुए साथ ही कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments