भारतीय जैन संघठना की दो दिवसीय राज्यस्तरीय बैठक 17 -18 अगस्त को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) सेवा के विभिन्न आयाम स्थापित करने वाली 40 वर्षों पूर्व स्थापित भारतीय जैन संघठना का राज्य स्तरीय बैठक 17 - 18 अगस्त 2025 को भीलवाड़ा में आयोजित होगी |


राजस्थान के राज्य सचिव आशीष लोढ़ा ने बताया कि यह बैठक भीलवाड़ा चेप्टर के आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगी | राज्य मीडिया प्रमुख बसंत जैन ने बताया कि 17 अगस्त को प्रातः झंडारोहण के साथ उद्घाटन समारोह के बाद बैठक प्रारंभ होगी | स्पीकर्स सेशन होगा जिसमें वूमेन व यूथ के लिए विशेष सेशन भी शामिल  होंगे | सायंकाल विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी । मुख्य विषय मेंटल हेल्थ व फिटनेस प्रेजेंट पर बीटूबी चर्चा होगी जो कि वर्तमान में बहुत ही मुख्य व महत्वपूर्ण विषय है |

दूसरे दिन राजस्थान प्रांत के विभिन्न जिलों से आए हुए 60 चैप्टर के प्रतिनिध गत 6 महीने में किए गए कार्यों के लिए व आने वाले समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे | साथ ही अवार्ड सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी | 

प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुगड़ कार्यकम की अध्यक्षता करेंगे | कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी पधारने की संभावना है | भारतीय जैन संघठना जिसे बीजेएस के रूप में जाना जाता है | पूरे भारत में जल ,बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य , स्मार्ट गर्ल ,खिलौना बैंक , वृक्षारोपण आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बहुत बड़े स्तर पर आयोजित कर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी है | गत वर्षो में किए गए कार्यों के लिए संघठना को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर कई सरकारी व अन्य  पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments