समर्पण संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का हुआ पोस्टर विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ‘‘ सामाजिक समानता और समावेशन (Social equality and inclusion )’’ विषयक सेमिनार 15 अगस्त को संस्था के निर्माणाधीन समर्पण आश्रय केयर भवन, लक्ष्मी विहार प्रथम, फालियावास मोड़ ( टीबा, सिन्दौली ) , साँभरिया रोड़, जयपुर में प्रातः 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा ।


कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन संस्था कार्यालय में संस्था पदाधिकारियों ने किया । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या , सचिव कमल नयन खण्डेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी एल वर्मा, वस्त्र बैंक प्रभारी शेखर चन्देल उपस्थित रहे ।

समारोह व सेमिनार में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश प्रीतम बिजलानी होंगे तथा अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईआरएस एम. सी. वर्मा करेंगे । विशेष आमंत्रित अतिथि संस्था के प्रधान मुख्य संरक्षक प्रमोद चौरडिया जैन होंगे ।सेमिनार में मुख्य वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी व सेवानिवृत्त कर्नल एस एस शेखावत और दलित अधिकार केन्द्र के निदेशक एडवोकेट सतीश कुमार रहेंगे ।

विशिष्ट अतिथि डॉ. बत्ती लाल बैरवा (अतिरिक्त निदेशक,आयुर्वेद विभाग,जयपुर एवं चेयरमैन,नीट आयुष काउंसलिंग बोर्ड राजस्थान ), देवचन्द बुनकर ( सेवानिवृत्त तहसीलदार, सागवाडा , डूंगरपुर), मोहन लाल सामरिया ( पूर्व प्रधान,पंचायत समिति,दूदू ),डॉ. घनश्याम बैरवा ( प्रोफेसर, राजकीय संस्कृत एस आर पी महाविद्यालय, बॉंदीकुई ), डा.अरुण कुसुंभीवाल ( आर्किटेक्ट व वास्तु सलाहकार व निदेशक, अकादमी ऑफ इंटिरियर डिजाइन एण्ड वास्तु ), जयन्त कुमार शर्मा ( समाजसेवी), मदन लाल वर्मा ( सिविल कॉन्ट्रैक्टर, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन्स कम्पनी ), मुकेश जैमन ( व्यवसायी, प्रोपर्टी सेंटर ), कमलेश बैरवा ( समाजसेवी व सिविल कॉन्ट्रैक्टर ),मगन लाल यादव ( एडवोकेट, सागवाडा,डूंगरपुर ), पूर्णिमा पाठक शर्मा ((लेखिका , कवयित्री व समाज सेविका , कार्यालय अधीक्षक रेल विभाग, एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर, अजमेर ), डॉ. सी. पी. बैरवा ( सेवानिवृत्त मानसिक रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, टोंक),डॉ. आनन्द प्रकाश ( वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी -2 , आयुर्वेद विभाग ),भानु प्रकाश ( प्रशासनिक अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग) होंगे । मंच संचालन नीरज शर्मा (आकाशवाणी उद्घोषक) करेंगे ।

कार्यक्रम में प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा अन्य अतिथियों , संस्था पदाधिकारी व सदस्यगणो के साथ ध्वजारोहण होगा । उपरान्त सेमिनार में अतिथि व वक्ता ‘‘ सामाजिक समानता और समावेशन ’’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । गायक कलाकार देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे । सेमिनार के सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र भी भेंट किये जायेंगे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments