भारत की आन बान शान है तिरंगा : वार्ष्णेय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह के घर घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाविप के पूर्व नेशनल वॉयस चेयरमैन डाॅ. एम जी वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को समझाया कि तिरंगा भारत की आन बान शान है, इसे अपने घर पर फहरा कर हमें गर्व का अनुभव होता है | उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में यथासम्भव स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और चीन और अमेरिका की बनी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार करें |

डाॅ. वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को 15 अगस्त पर अपने घर पर तिरंगा लगाने, अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने, विदेशी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार करने, माता-पिता, गुरु का आदर करने, ट्रेफिक के नियमों का पूर्ण पालन करने, नशीली वस्तुओं के उपयोग से दूर रहने की शपथ दिलाई |

अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने कहा कि 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है | सचिव डाल चंद सिंघवी ने बताया कि सभी बालक बालिकाओं को परिषद की ओर से तिरंगे वितरित किए गए | प्रारंभ में बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराग गुप्ता ने सभी का तिलक लगाकर व उपरना पहना कर स्वागत किया | धन्यवाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विजय बहादुर सिंह ने दिया |

रमेश जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ ने तिरंगा रैली भी निकाली, जिसमें सभी ने देशभक्ति के नारों से थूर की गलियों को गुंजायमान कर दिया |

कार्यक्रम के सफल आयोजन में  योगेश अग्निहोत्री, राजकुमार आमेटा, दीपा जोधा, प्रियंका, अंजू राजपुरोहित, उमेश लोढ़ा, आकांक्षा खण्डेलवाल, वीणा दवे, प्रियंका मेड़तवाल, हेमलता, जेनविधि शर्मा, दीप्ती , श्यामलाल शर्मा, कुणाल मीना का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments