राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में आज 11 अगस्त को पण्डित श्रीराम वाजपेयी की जयंति के अवसर पर राजस्थान सरकार की "हरियालो राजस्थान "एक पेड माँ के नाम" थीम के तहत मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास,उदयपुर में जिला स्तरीय सघन साथ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी.ओ. स्काउट उदयपुर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि कार्यक्रम में डॉ. लोकेश भारती जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट मुख्य अतिथि तथा हीरालाल व्यास जिला सचिव अध्यक्ष एवं उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा दिगपाल सिंह शेखावत, मोहनलाल मेघवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संख्क्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगानें के लिए जनमानस से आव्हान किया। कार्यक्रम में कब, बुलबुल, स्काउट गाइड रोवर, स्काउटर ,गाइडर सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों को स्काउट गाइड संगठन की परंपरानुसार स्कार्फ पहनाकर और मेवाडी परंपरानुसार उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। मनमोहन स्वर्णकार ने अतिथियेक शाब्दिक स्वागत कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

उदयपुर मण्डल के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने पण्डित श्रीराम वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ उनके भारत स्काउट संगठन के लिए योगदान के बारे में जानकारी देते हुऐ बताया कि प्रदेश संगठन के आव्हान पर आज पूरे राजस्थान प्रदेश में स्काउटिंग के जनक के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले पण्डित श्रीराम वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तर पर 11 अगस्त को सुबह 11 बजे एक साथ भारत स्काउट गाइड संगठन द्वारा सघन वृक्षारोपण करने की जानकारी देते हुऐ उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में किये जा रहे सघन वृक्षारोपण की जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवस कार्यक्रम पूरे जिले में 11 से 13 अगस्त चलेगा। जिसमें स्कूलों. महाविद्यालयों तथा स्थानीय संघ मुख्यालयों पर वृक्षारोपण कार्य कर उनके सार संभाल की जिम्मेदारी ली जायेगी। 

पाण्डे ने बताया कि जिले के सभी स्काउट गाइड संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को प्रति शिक्षण संस्थान कम से कम 35 पौधे लगाकर उनकी सार संभाल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पाण्डे ने इस अवसर पर जिले भर के सैकडों स्काउट गाइड द्वारा किये गये सघन वृक्षारोपण की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुऐ डॉ. लोकेश भारती ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आव्हान पर संपूर्ण प्रदेश में हरियालों राजस्थान एक पेड माँ के नाम पर सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है | मुझे हर्ष है कि इस मुहिम में जिले का स्काउट गाइड संगठन ने भी जिम्मेदारी लेते हुऐ सघन वृक्षारोपण की पहल कर पर्यावरण के प्रति सच्ची निष्ठा भावना का परिचय दिया है। उन्होनें संभागियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि प्रकृति हमारी माँ है यह हमें सब कुछ देती है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी इसका सवंर्द्धन करें तथा इसको प्रदूषण मुक्त करने तथा इसकी हरितिमा को संजोनें में अपना अमूल्य योगदान देकर हरितिमा की चादर चढाकर मानव होनें का फर्ज निभाये।

अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुऐ हीरालाल व्यास से पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि पौधा पेड बन जाने तक की सार संभाल की जिम्मेदारी लेना ही प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा है। इस अवसर पर विशिष्टि अतिथि पद से एडीईओ दिगपाल सिंह शेखावत और मोहनलाल मेघवाल ने भी अपनें विचार व्यक्त करते हुऐ कार्यक्रम के सुंदर आयोजन की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि जिला स्काउट गाइड संगठन के द्वारा उठाये गये इस बीडे में सभी स्काउट गाइड को मिलजुल कर श्रेष्ठ कार्य करनें के लिऐ आव्हान किया।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के कब, बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर तथा स्काउटर भगवती लाल साहू, कृष्ण गोपाल पांचाल, श्रेयांश व्यास, विक्रम सिंह कुमावत, हेमंत थापा, गाइडर हेमलता माथुर, उर्मिला राय, रोवर विशाल गुप्ता, स्काउट सहायक तुलसीराम औदिच्य,शांतिलाल बरण्डा ने उपस्थित रहकर पौधारोपण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया तथा स्काउट गाइड ने पौधे लगाये। अंत मे अभिलाषा मिश्रा सी ओ गाइड ने सभी अतिथियों एवं संभागियों का शाब्दिक आभार प्रकट किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments