एस एस जैन सुबोध पी जी कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, वाणिज्य संकाय द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन चाणक्य सेमिनार हॉल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कॉलेज कुलगीत के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. रेनू जोशी ने विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सकारात्मक सोच, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संयोजक वी. सी. डागा ने भी विद्यार्थियों को सफल शैक्षणिक यात्रा की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉलेज की गौरवशाली परंपरा से अवगत कराया तथा संस्थान में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रमीय अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएमए हरेंद्र पारीक ने वाणिज्य क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उन्हें सीए, सीएमए, सीएस एवं अन्य उभरते हुए पेशेवर विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रेरक वक्ता रघुनंदन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्लेसमेंट गतिविधियाँ एवं एलुमनाई इंटरेक्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा एड-मैड शो प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी सम्मिलित था। अंत में डॉ. चित्रा राठौर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments