Rashifal: आज 21 अगस्त 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 21 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन गुरुवार है।गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही,इस दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 21 अगस्त 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेवजह खर्च करना आपके भविष्य पर कितना नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिल सकती है।

वृषभ राशि-आज आपको ऑफिस में उन्नति मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आपको कुछ नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते खराब होने की आशंका है।

मिथुन राशि-धन से जुड़े मामलों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी बहस होने की संभावना है। आपको बेकार के खर्चों से बचे की जरूरत है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हेगी। अचानक रोमांटिक मुलाकात होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक नजर आ रहा है।

कर्क राशि-आज आपके विनम्र स्वभाव की तारीफ कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है। कार्यस्थल पर किसी कलीग का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि-आज आपका मन परेशान रह सकता है। आज फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। वित्तीय प्लानिंग बनाकर चलें, वरना आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। यात्रा से बचें। आज कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में बहुत ज्यादा रुचि ले सकता है, लेकिन दिन के अंत में आपको एहसास होगा कि कुछ भी गलत नहीं हो रहा है।

कन्या राशि-आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धन की स्थिति को लेकर मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

तुला राशि-आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। कोई फैसला बहुत जल्दबाजी में न लें। आपका लवर आपसे कुछ खास करने की उम्मीद कर सकता है।

वृश्चिक राशि-मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परंतु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

धनु राशि-आपके सेंसटिव व्यवहार के कारण किसी मित्र को परेशानी हो सकती है। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है।

मकर राशि-आज अपने आप को छोटी बातों से परेशान नहीं होने दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन से संकेत हैं। आज आपका किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। खर्च की अधिकता रहने वाली है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि-आज आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन के अंत तक चीजें सामान्य हो जाएंगी। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि-क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार की सेहत ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments