श्रीराम कथा का ऐतिहासिक शुभारम्भ : कलश यात्रा में 2100 महिलाओं ने लिया भाग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के मोरीजा ग्राम स्थित श्री करणी वाटिका में आज पहली श्री राम कथा और श्री राम महायज्ञ को लेकर ऐतिहासिक कलश यात्रा का सफल आयोजन किया गया |

संत अमृतपुरी महाराज, बिजासन माताजी मंदिर पुजारी जगदीश दास महाराज ,वैष्णो धाम के पुजारी कैलाश भगत, घोटे वाले बालाजी पुजारी हनुमान सैनी के पावन सानिध्य में विशाल कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारम्भ हुआ |

कालू सिंह चारण ने बताया कि कलश यात्रा श्री महाकाली मंदिर से हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ 2100 महिलाएं रवाना हुई | जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची | कलश यात्रा का जगह जगह जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया गया | स्वागत के लिए 11 प्रवेश द्वार सजाए गए | 

 

प्रथम दिवस की श्री राम कथा में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री खाचरियावास ने राम कथा महात्मय की कथा, वाल्मीकि चरित्र, तुलसीदास जी के जीवन की कथा का रसपान कराया | शास्त्री ने बताया कि राम कथा हमें जीना सिखाती है, पुत्र हो तो राम के जैसा, भाई हो तो भरत के जैसा, मां हो तो कौशल्या के जैसी, आएगा मेरा सांवरा दिल से बुला कर देख भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया | कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया | कथा 23 अगस्त तक दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगी | सामोद थाना प्रभारी नरेश कंवर ने प्रशासन व्यवस्था संभाली |

कलश यात्रा में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, ग्राम प्रशासक मंगलचंद सैनी, युवा नेता छुट्टन यादव, श्री श्याम गोरक्षा दल  भोजलावा अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, टीम अनुज आत्रेय, जितेंद्र बागड़ा, शिवराम मीणा, रामेश्वर घोसल्या, सोनू  घोसल्या, टीम मनीष गुरु, श्री राम नवयुवक सुंदरकांड मंडल चौमूं से रमेश शर्मा, विनोद प्रजापत, नरोत्तम शर्मा, रामावतार स्वामी, सुरेश चन्द शर्मा, आर्यन स्वामी, कुनाल वर्मा, रमेश सैनी, डॉ.पवन तिवाड़ी, ओमेंद्र सिंह ,अभय सिंह, अरविंद कुरिया, ग्यारसी लाल मीणा, राधेश्याम सैनी, प्रमिला शर्मा, विश्वनाथ तिवाड़ी, बसंत कुमार, रुडमल सैनी ,तारा प्रकाश स्वामी, माखनलाल शर्मा, बसंत लालानी, सुंदर सैनी, करण सिंह, ओम प्रकाश सैनी, विजय मीणा, हरिदान ,भानु प्रताप, गंगाराम सैनी,रामबाबू सैनी,दीपेन्द्र सैनी,रामसिंह सैनी सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments