6 माह से लापता युवक को अपना घर आश्रम ने परिवार से मिलाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर  (संस्कार सृजन) बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर की सेवा और प्रयासों से बुधवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब छह माह से लापता युवक अखिलेश कुमार अपने परिजनों से मिल पाया।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को कोड़ियात अनंता रोड से राजेंद्र सिंह की सूचना पर आश्रयहीन एक युवक को नग्न अवस्था  में रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया । 

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घर से भटक गए थे। आश्रम टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान उन्होंने गंगापुर, डॉक्टर टोला, मधेपुरा (बिहार) निवासी होना बताया। आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह ने इंटरनेट के माध्यम से सर्च कर डाक्टर टोला के पायल पान पैलेस उनकी जानकारी और तस्वीर  साझा की गई, जिसके आधार पर परिवार तक सूचना पहुँची।

सूचना मिलते ही उनके पिता सिकंदर ठाकुर, चाचा अरुण ठाकुर, अभिनंदन ठाकुर और फूफा भोला ठाकुर उदयपुर पहुँचे। परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व घर से अचानक लापता होने के बाद उन्होंने बेटे को खोजने की बहुत कोशिश की, पर कोई सफलता नहीं मिली थी। आश्रम से सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

आश्रम की आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, सह सचिव सुनील चौहान, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, प्रभारी सुल्तान सिंह और सूचनादाता राजेंद्र सिंह द्वारा प्रभुजी को तिलक, उपरना, पगड़ी पहनकर सकुशल  अखिलेश कुमार को परिवारजनों के साथ अपने घर के लिए विदा किया । पिता और पुत्र गले मिले तो आश्रम का वातावरण भाव-विभोर हो उठा।

आश्रम सचिव अशोक कोठारी ने बताया कि अब तक उदयपुर संभाग से अलग अलग स्थानों से 388 व्यक्तियों को आश्रम में भर्ती किया गया। जिसमें से 100 प्रभुजनों को उनके परिवारजनों से मिला दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments