मेरी आवाज ही पहचान है सिंगिंग ईवेन्ट में चला सुरों का जादू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) "मेरी आवाज ही पहचान है" म्यूजिकल ग्रुप का सिंगिंग ईवेन्ट सीजन-2 एक नये अंदाज में होटल माईल स्टोन ,बनीपार्क जयपुर में संपन्न हुआ | अगस्त माह के मुख्य त्यौहारों एवं विशेष दिवसों की सांन्ग थीम के साथ आयोजन हुआ | इसमें देश भक्ति ,भाई-बहन का रिश्ता ,दोस्तों की दोस्ती ,कृष्ण कन्हैया की भक्ति के गीत, सावन के गीतों पर गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी ।


"मेरी आवाज ही पहचान है" के फाउण्डर नितिन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत फाउण्डर नितिन शर्मा की माताजी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर, गणेशजी व सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि बसन्तानन्द महाराज से आर्शीवाद लेकर की गई। 

नितिन शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा के द्वारा पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी और फाउण्डर एडवोकेट सुनीता वैष्णव का अतिथि सत्कार किया गया | सभी कलाकारों को अतिथि सुनीता वैष्णव द्वारा उपहार दिये गए।  

अक्षरा मिश्रा पुत्री नितिन शर्मा द्वारा कार्यक्रम का पहला गीत "श्री कृष्ण गोंविद हरे मुरारी" से संगीत का सफरनामा शुरू हुआ | जिसके बाद सभी डायमण्ड सिंगरर्स  निहारिका ,नवल सैनी ,डॉ.राजेन्द्र शर्मा, राजेश-सुशीला वर्मा (पति-पत्नी) की जोडी, भारती, आर.डी.गुप्ता,पी.डी.गुप्ता, अनुराग सिन्हा ,लोकेश सहल, कृष्णा, स्वीटी, राजेश सोनी व निखिल सोनी ,धीरेन्द्र सिंह, हिम्मत सिंह, राकेश शर्मा ,महेश शर्मा, जितेन्द्र गहलोत ,गजराज सिंह भाटी ,श्रीनिवास दुबे, जयन्त भटटाचार्य, शैलेन्द्र माथुर, अमित देव व्यास, वरिष्ठ सिंगर अनान टोगनाटा, आर.डी.गुप्ता ,पी.डी.गुप्ता ,राकेश गौड ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। माँ विद्या डायबिटिक फाउंडेशन से मीनाक्षी शर्मा,पारूल,कविता सिन्हा ने हँसते  हँसते कट जाये रस्ते, दौसा से डॉ.राजकुमार मीणा, कुमेश कुनेजा ,बनवारी सैनी ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। जयश्री सोनी व मधु नायक ने एंकरिग के साथ-साथ अपनी गायकी का भी परिचय दिया | आकाश कुमार के साउण्ड ने संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी।

कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहे फाउण्डर नितिन शर्मा के 4 वर्षीय बेटे दृशान मिक्षा ने अमिताभ बच्चन के गीत  "अरे दीवानो मुझे पहचानो" पर अपने पिता के साथ गायकी कर बखूबी साथ निभाया, जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। 

नितिन शर्मा ने बताया कि प्रतिमाह इस तरह के संगीत कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। जिससे संगीत की छुपी इुई प्रतिभाओ को एक मंच मिल सके व अपनी आवाज को संगीत प्रेमी पहचान दे सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments