भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यान माला के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति के तत्वावधान में जागृति विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, उदयसागर रोड पर भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सनातन पाठशाला के मार्गदर्शक गोपाल कनेरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपराओं के अनुसार प्रार्थना और मंत्रोच्चारण से हुआ। सरस्वती माहेश्वरी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया और उसके गूढ़ अर्थ को समझाया।

आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल ने गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए गुरु पूजा कराई। उपस्थित विद्यार्थियों ने इस पूजा में भाग लिया।

मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने “भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु के महत्व” पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत की महान परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने सप्त ऋषियों, वशिष्ठ, विश्वामित्र, संदीपनी, जैसे महान गुरुओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान राम और कृष्ण जैसे अवतारों को भी जीवन में मार्गदर्शन के लिए गुरुओं की आवश्यकता पड़ी। सुभाष मेहता द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछे और पुरस्कार वितरित किए। 

विद्यालय  प्रधानाचार्य नरपत चौहान ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा की महानता से जोड़ते हुए संस्कारों से ओत-प्रोत कर एक नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कनेरिया द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments