निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने साध्वी प्राची से की शिष्टाचार भेंट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) फिल्म निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने लखनऊ में प्रख्यात राष्ट्रवादी नेत्री साध्वी प्राची से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर अयोध्या आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कारसेवक’ को साध्वी प्राची का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ। फिल्म की संकल्पना, उद्देश्य तथा सामाजिक संदेश पर विस्तृत चर्चा हुई। साध्वी प्राची ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

फिल्म के बारे में विचार साझा करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि "‘कारसेवक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि यह उन असंख्य राम भक्तों की अमर गाथा है जिन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन में तन-मन-धन से योगदान दिया। यह राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत चित्रण है।"

निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने इस भेंट को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि "साध्वी प्राची जी का समर्थन हमारे लिए एक नैतिक शक्ति है। हमारा उद्देश्य इस फिल्म के माध्यम से देश के युवाओं को उनके इतिहास और वैचारिक विरासत से जोड़ना है।"

फिल्म ‘कारसेवक’ का निर्माण राधे मोहन फ़िल्म्स प्रोडक्शन (Radhe Mohan Films Production) के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता आदित्य नागर हैं। फिल्म की शूटिंग आगामी दिनों में आरंभ होने की संभावना है।

यह फिल्म वर्ष 1990 में हुए कारसेवा आंदोलन के दौरान घटित घटनाओं, बलिदानों और जनभावनाओं को प्रभावशाली सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी। साध्वी प्राची का समर्थन फिल्म के लिए न केवल एक नैतिक संबल है, बल्कि इसके सामाजिक प्रभाव और जनसरोकार को भी व्यापक स्तर पर मजबूत करता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments