25 साल तक बेहतर चबाने की क्षमता प्रदान करते हैं डेंटल इंप्लांट - डॉ. रजत वार्ष्णेय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) "यदि सही प्रकार से डेंटल इंप्लांट किया जाए तो वह 25 साल या उससे भी अधिक समय तक स्थाई और प्राकृतिक दिखने वाला दंत समाधान प्रदान करता है जिससे बेहतर चबाने की क्षमता, व्यक्ति के बोलने में सुधार, आसपास के दांतों को स्थिरता और जबड़े की हड्डी को सुरक्षा प्राप्त होती है" |

यह बात सिटी डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर के सर्टिफाइड डेंटल इंप्लांटोलॉजिस्ट डॉ. रजत वार्ष्णेय ने जैन सोशल ग्रुप मेन  द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित डेंटल इंप्लांट द्वारा दंत सुरक्षा विषयक व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में कही | डॉ. रजत वार्ष्णेय ने बताया की डेंटल इंप्लांट प्राकृतिक दांतों की तरह ही दिखते, महसूस होते और काम करते हैं जिससे आपकी मुस्कान सहज और सुंदर दिखती है | इससे आप बिना किसी समस्या के सामान्य रूप से भोजन चबा सकते हैं और अपनी बातों को स्पष्ट रूप से बोल सकते हैं | इससे दांत की हड्डियों की वृद्धि को बढ़ावा मिलता है और जबड़े की मजबूती बनी रहती है | टाइटेनियम से बने डेंटल इंप्लांट 25 साल या उससे अधिक समय तक चलते हैं | डेंटल इंप्लांट आपके आसपास के दांतों को हिलने या टेढ़ा होने से रोकता है | इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुलकर मुस्कुरा सकते हैं | डेंटल इंप्लांट लगने के बाद आप सभी प्रकार के भोजन को आसानी से चबाकर खा सकते हैं, इससे आपके शरीर को सही और संतुलित न्यूट्रीशन मिलता है जिससे आप लम्बे समय तक स्वस्थ जिन्दगी जी सकते हैं | उचित देखभाल और रखरखाव के साथ डेंटल इंप्लांट जीवन भर चल सकता है | डेंटल इंप्लांट का सबसे बड़ा लाभ यह है की इंप्लांट जबड़े की हड्डी में दांत की जड़ को बदल देता है जिससे जबड़े में हड्डी की संरचना सुरक्षित रहती है | यह जबड़े में मौजूद हड्डी के साथ सही प्रकार से इंटीग्रेट करता है जिससे कृत्रिम दांत को जोड़ने के लिए एक ठोस लंगर बनता है, जो दांतों को मजबूती प्रदान करता है | डेंटल इंप्लांट होने पर आपके दांत में कभी कैविटी नहीं होगी और कभी आपको रूट कैनाल की जरूरत भी नहीं होगी क्योंकि यह दांत पूरी तरह से कृत्रिम होता है और इसमें प्रकृतिक दांत की तरह  क्षय होने का खतरा इसमें नहीं होता |

जे एस जी के सचिव गौतम नागोरी ने बताया कि सिटी डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर के डाॅ. रजत वार्ष्णेय और डाॅ. अंकिता गुप्ता ने उपस्थित करीब 200 पुरुष व महिलाओं का फ्री डेंटल चेक अप व डेंटल आर वी जी एक्स-रे कर उन्हें व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया |

सह सचिव राजेंद्र कोठारी ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता जे एस जी अध्यक्ष के एस नलवाया ने की जबकि मुख्य अतिथि डाॅ. एम जी वार्ष्णेय थे | विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं उपाध्यक्ष कमल कोठारी रहे |

प्रारम्भ में कोषाध्यक्ष अनिल चपलोत ने सभी का स्वागत किया | संचालन संगठन मंत्री अशोक नागोरी ने किया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरज मल पोरवाल, विमला सोनी, प्रभा जैन, गंभीर सिंह मेहता, हरक लाल दुग्गड, सुभाष मेहता, श्यामलाल सिसोदिया, ख्याली लाल सिसोदिया, अमित कुमार मेहता, संतोष कुमार जैन  बाबूलाल गांधी, दलपत सिंह जैन  महेश वागावत, नरेंद्र कोठारी नरेंद्र सेठ पारस डागा, प्रवीण मेहता, शशिकांत नागोरी, अंजना बाफना, मीनाक्षी कोठारी का विशेष सहयोग रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments