सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य समापन, दूसरे दिन भी उमड़ा युवाओं का सैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय सीएम युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025 का गुरुवार को समापन हुआ। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम के दूसरे दिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया, युवाओं से संवाद किया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मंत्री  सचान ने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दोनों दिनों में 10,000 से अधिक छात्रों, प्रशिक्षुओं और नवप्रवर्तकों ने सक्रिय सहभागिता की, जो यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की युवा पीढ़ी उद्यमिता को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) के अनुसार एक्सपो में 150 से अधिक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय फ्रेंचाइज़ी ब्रांड्स, 75 मशीनरी प्रदाता, 50 मोबाइल बिजनेस मॉडल्स, 25 अग्रणी बैंक, तथा 30 से अधिक शासकीय विभागों की सहभागिता रही। इनकी मौजूदगी ने प्रतिभागी युवाओं को व्यवसाय से जुड़ी समग्र जानकारी, संसाधनों तक सीधी पहुंच, तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।

1,200 से अधिक वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं और ब्रांड प्रतिनिधियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद संभव हुआ। 8,000 से अधिक व्यवसायिक क्वेरीज का समाधान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक दिशा मिली। डॉ गैरेज, द बर्गर कंपनी, हनीमैन कैफे, किडजी प्री स्कूल, दवा इंडिया, एमबीए मखानावाला, मिस्टर सैंडविच जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने युवाओं को फ्रेंचाइज़ी शुल्क में छूट और विशेष सहयोग की घोषणाएं कीं।

मंत्री सचान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को न केवल व्यवसायिक मॉडल्स से परिचय मिला, बल्कि वित्तीय साक्षरता, परियोजना रिपोर्ट निर्माण, सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया, विपणन रणनीति और नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को अब यू.पी. मार्ट पोर्टल के माध्यम से मशीनरी, संसाधनों, और आपूर्तिकर्ताओं से डिजिटल रूप से जुड़ने की सुविधा मिल रही है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments