करियर डेंटल कॉलेज ने राष्ट्रीय मुख स्वच्छता दिवस मनाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) हर वर्ष 1 अगस्त को डॉ. जी. बी. शंकवलकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय मुख स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दंत रोगों की रोकथाम के लिए व्यवहार में परिवर्तन लाना है।

इसी कड़ी में इस वर्ष पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग, करियर डेंटल कॉलेज, लखनऊ ने करियर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मुख स्वच्छता दिवस मनाया। इस अवसर पर "स्वस्थ मुख - स्वस्थ जीवन" विषय पर आधारित चिकित्सा एवं दंत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को फैजुल्लागंज गाँव में किया गया।

प्रमुख उपस्थिति और मार्गदर्शन :-

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ दंत विशेषज्ञों के उद्बोधनों से हुई। इसमें डॉ. शीतांशु मल्होत्रा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. चमन ज़हरा (वरिष्ठ व्याख्याता), और डॉ. प्रकाशी (व्याख्याता) ने उपस्थित मरीजों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख स्वच्छता के महत्व और उसके सीधे संबंध को संपूर्ण स्वास्थ्य से जोड़ा।

निःशुल्क सेवाओं की सौगात :-

दो दिवसीय इस शिविर में ग्रामीण समुदाय को निःशुल्क चिकित्सा एवं दंत परामर्श, स्वास्थ्य जांच, दवाएं, और प्राथमिक उपचार प्रदान किए गए। शिविर में शामिल डॉक्टरों की टीम ने सामान्य रोगों की जांच, रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग, दंत रोगों की जांच, दाँतों की सफाई, भराई, निष्कर्षण जैसी सेवाएं दीं।

व्यवहार परिवर्तन पर जोर :-

मुख स्वच्छता को व्यवहार में लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को सही ब्रशिंग तकनीक, मौखिक संक्रमण से बचाव, एवं स्वस्थ आहार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मुख स्वच्छता किट भी वितरित की गईं, जिससे प्रतिभागी जागरूकता के साथ-साथ अभ्यास को भी जीवनशैली में शामिल कर सकें।

जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार :-

कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट है कि सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। करियर डेंटल कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments