टाइम बैंक ने उदयपुर में एकल परिवार-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा की ली जिम्मेदारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर चैप्टर की मासिक बैठक एवं पिकनिक का आयोजन बड़ी मीड़वास रिसोर्ट में संपन्न हुआ, जिसमें करीब 70 सदस्यों ने भाग लिया।


चैप्टर के एडमिन के.के. शर्मा एवं अनिल कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए टाइम बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नए सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा सभी ने अपना परिचय देकर समूह के पुनीत कार्य में सेवा देने का संकल्प लिया।  

उदयपुर के प्रभारी एवं गुजरात व उत्तर प्रदेश का दायित्व संभाल रहे एम.के. माथुर ने बताया कि इस संस्था के वर्तमान में 7,000 से अधिक सदस्य  हैं। टाइम बैंक ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य अस्पताल या घर पर उपचाररत ऐसे मरीजों को समय देना है, जिनके बच्चे आधुनिक समय में शहर से बाहर नौकरी कर रहे हैं या वे अपने माता-पिता की समय पर सेवा नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में, टाइम बैंक के सदस्य वेबसाइट, एडमिन को फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। टाइम बैंक का नजदीकी मनोनीत सदस्य उनकी सेवा के लिए समय देगा, जो टाइम बुक में दर्ज होगा। यह सेवा की आवश्यकता वाले सदस्यों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उदयपुर में अब तक करीब 500 घंटे की सेवाएं दी जा चुकी हैं, जो सदस्यों के खाते में जमा हो चुकी हैं।  

यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय की छात्रा लक्षिता देवपुरा, जो टाइम बैंक ऑफ इंडिया में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान 8 सप्ताह की इंटर्नशिप उदयपुर टाइम बैंक से कर रही हैं, ने ट्रेनिंग एवं गहन अध्ययन के दौरान उपस्थित सदस्यों के सभी सवालों के सटीक जवाब दिए। उन्होंने अपने इस अल्पकालीन अनुभव एवं समूह के सेवाभाव को साझा किया।  

पी.एम.सी.एच. के डीन (छात्र कल्याण) डॉ. एम.जी. वार्ष्णेय ने बताया कि उनके बेदला स्थित संस्थान में सभी परामर्श के साथ-साथ ब्लड एवं यूरिन के अधिकांश टेस्ट और ऑपरेशन निःशुल्क किए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी सहित सभी जांचें और सिजेरियन ऑपरेशन भी निःशुल्क हैं। इसके अलावा, सर्टिफाइड इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. रजत वार्ष्णेय एवं कॉस्मेटिक डेंटल सर्जन डॉ. अंकिता गुप्ता के दुर्गा नर्सरी एवं फतेहपुरा स्थित दोनों क्लिनिक पर टाइम बैंक के सभी सदस्यों के लिए परामर्श पूर्णतः निःशुल्क है।  

टाइम बैंक के प्रचार-प्रसार में उदयपुर चैप्टर के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा के महत्वपूर्ण योगदान की सभी सदस्यों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में नाच-गाने, मनोरंजन एवं पूल गतिविधियों का आनंद लिया गया तथा लंच के बाद हाउजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments