राजकीय कन्या महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 16 जून 2025

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं/ जयपुर (संस्कार सृजन) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारंभ होने की तिथि 4 जून व अंतिम तिथि 16 जून 2025 है। कॉलेज शिक्षा आयुक्त लेने निर्देशित किया है कि उपरोक्त आवेदन तिथि में कोई अभिवृद्धि नहीं की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि महाविद्यालय में छात्राओं हेतु कला संकाय में 500, वाणिज्य संकाय में 200, जीव विज्ञान वर्ग में 88 एवं गणित वर्ग में 88 सीटें हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। पात्र छात्रों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं स्कूटी प्रदान की जाती हैं। इसके साथ-साथ महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन दिनांक 19 जून तक किया जाएगा। वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 जून, अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन व ईमित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 है।

प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो. मीनाक्षी जैन ने अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि वे स्वयं के नाम से जनाधार के माध्यम से आवेदन पत्र भरें और उसे सबमिट करने से पूर्व अच्छी तरह चेक कर लें। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में संपूर्ण जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आदि स्वयं की ही भरें। कला संकाय के अभ्यर्थी आवेदन पत्र में उपलब्ध 12 विषय संयोजन में से अपनी रुचि के अनुसार कम से कम पांच विषय संयोजन अवश्य भरें।

प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 28 जून को, वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन 27 जून तथा महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर के प्रवेशित विद्यार्थियों का अध्यापन कार्य 1 जुलाई से प्रारंभ होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments