कबीर कोहिनूर सम्मान से नवाजे जाएंगे रंगमंच कलाकार सुनील सोगण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं निवासी रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण को रंगमंच, भारतीय लोक नाट्यकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा | उन्हें यह सम्मान अखिल भारतीय कबीर मठ बड़ी खाटू नागौर की ओर से 11 जुलाई को बड़ी खाटू में आयोजित हो रहे कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 कार्यक्रम में दिया जाएगा।

अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर भारत भूषण महंत डाॅ . नानक दास महाराज के सानिध्य में 11 जुलाई को सतगुरु कबीर दास साहब की 628वीं जयंती पर राजस्थान के नागौर जिले में बड़ी खाटू में कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकार, साहित्यकार, कवि, पत्रकार, शिक्षक, समाजसेवी, चिकित्सकों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।

कबीर कोहिनूर सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कला, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, चिकित्सा में अपने उत्कृष्ट योगदान के द्वारा राष्ट्र और समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए संपूर्ण देशभर से निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से चयन किया जाता है | इसी कड़ी में रंगमंच और भारतीय लोक नाट्यकला के क्षेत्र में कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 के लिए चौमूं निवासी रंगमंच कलाकार सुनील सोगण का चयन किया गया। सोगण रंगमंच के क्षेत्र में काम कर रहे हैं | गांवों में रंगमंच के विकास और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं | शिक्षा में रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए और बाल रंगमंच के उत्थान के लिए विद्यालयों महाविद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क रंगमंच का प्रशिक्षण दे रहे हैं | विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ज्वलंत समस्याओं को लेकर अपने एकल व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में बदलाव ला रहे हैं | अपने स्वयं के द्वारा चलाए गए शिक्षा में रंगमंच अभियान के तहत निरंतर कार्य कर रहे हैं | धरातल पर अपने रंगमंच के कार्य के जरिए रंगमंच क्रांति ला रहे हैं। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments