आयुर्वेद का प्रमुख ध्येय मानव शरीर को निरोगी बनाये रखना - आयुर्वेदाचार्य शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आयुर्वेद चिकित्सा का प्रमुख (70 प्रतिशत) ध्येय मानव शरीर को निरोगी बनाये रखना होता है व शेष 30 प्रतिशत रोगोपचार करना | यह कहना था धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित उदयपुर आयुर्वेद महाविद्यालय से सेवानिवृत आयुर्वेदाचार्य प्रो. श्रीराम शर्मा का | उन्नेहों आज मुस्कान क्लब के सदस्यों को स्वास्थ्य जीवन जीने कला पर संवाद करते हुए कहा कि मधुमेह, प्रोस्ट्रेटे ग्रंथि, मेरु दंड (स्पाइन), गुर्दे की पथरी आदि सभी जटिल बीमारियों का उपचार आयुर्वेद में संभव है |

ओरिएण्टल पैलेस के रिवाह सभागार में आयोजित कार्यक्रम नलिनी बंधु ईश वंदना से प्रारम्भ हुआ | भगवान दास ने बरखा रानी जरा जम के बरसो, सपना वर्मा ने ग़ज़ल - वफ़ा की यहाँ कोई कीमत नहीं होती, सुरेखा बाबेल ने तेरा मेरा प्यार अमर, अशोक जोशी ने दीवाना हुआ बादल, के के त्रिपाठी ने अखियन संग अखियाँ व विमल शर्मा द्वारा रात कली इक ख्वाब गाने गाकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं |  

मंच संचालक नरेश शर्मा ने विशिष्ठ अतिथि डॉ. श्रीराम शर्मा की उपलब्धियों से सदस्यों को परिचित कराया एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात मुस्कान सदस्य वी के गुप्ता एवं एस एल चंडालिया ने डॉक्टर शर्मा द्वारा उनकी की गई  सफल चिकित्सा के बारे में बताते हुए कहा कि वे दोनों आज डॉ. शर्मा की चिकित्सा के परिणामस्वरूप ही पुनर्जीवित सा अनुभव कर रहें है। डॉक्टर  शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र के साथ उद्बोधन व मनमोहक बांसुरीवादन से सभी का मन मोह लिया | जून माह में जन्मे उपस्थित सदस्यों व नये सदस्यो का अभिनंदन किया गया। राष्ट्र गान व अल्पाहार से कार्यक्रम का समापन हुआ |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments