विश्व ब्राह्मण दिवस पर विशेष आलेख

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व ब्राह्मण दिवस प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है | इस बार 1 जून 2025 रविवार को मनाया गया | इस अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में ब्राह्मण को देवी देवताओं की तरह पूजनीय माना जाता है | इसका विवरण धार्मिक ग्रंथो में बखूबी दिया गया है | शास्त्रीय मत के अनुसार पृथ्वी में जितने भी तीर्थ हैं वह सभी समुद्र में मिलते हैं और समुद्र में जितने भी तीर्थ हैं वह सभी ब्राह्मण के दक्षिण पैर में है | चार वेद उनमें मुख में है अंग में सभी देवता आश्रय करते हैं | इसलिए ऐसी मान्यता है ब्राह्मणों की पूजा करने से सब देवों की पूजा होती है |  पृथ्वी पर ब्राह्मा, विष्णु स्वरूप माने गए हैं इसलिए जिसको कल्याण की इच्छा हो उसे कभी ब्राह्मणों का अपमान तथा द्वेष नहीं करना चाहिए | सारा संसार देवताओं के अधीन है तथा देवता मन्त्रों के अधीन है और मंत्र ब्राह्मण के अधीन है ।

ब्राह्मण के बालक को जन्म से ही ब्राह्मण समझना चाहिए | पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार पितामह भीष्म  ने पुलअस्त ऋषि से पूछा है कि गुरुवर मनुष्य को देवत्व सुख, राज्य, धन, यश, विजय, भोग ,आरोग्य, आयु, विद्या, लक्ष्मी, पुत्र, बंधु एवं सभी प्रकार के मंगल की प्राप्ति कैसे हो सकती है | तब उन्होंने उत्तर दिया कि राजन इस पृथ्वी पर ब्राह्मण सदा ही विद्या आदि गुणों से युक्त और श्री संपन्न होता है | तीनों लोकों और प्रत्येक युग में विप्र देव नित्य पवित्र माने गए हैं | ब्राह्मण देवताओं का भी देवता है | संसार में उसके समान कोई दूसरा नहीं है | वह साक्षात धर्म की मूर्ति और उसको मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।

पूर्व काल में नारद जी ने ब्रह्मा जी से पूछा है ब्रह्मा किसकी पूजा करने पर भगवान लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं तो ब्रह्मा जी बोले जिस पर ब्राह्मण प्रसन्न होते हैं उसे पर भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं | ब्राह्मण के शरीर में सदा ही श्री विष्णु का निवास है जो दान मान दक्षिणा से प्रतिदिन ब्राह्मण की पूजा करते हैं उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है | सुपात्र ब्राह्मण को जो धन दान दिया जाता है वह अक्षय होता है | ब्राह्मण की पूजा करने वाला कभी दरिद्र दुखी और रोगी नहीं होता है जहां ब्राह्मणों का चरण नहीं गिरता जहां वेद शास्त्र की गर्जना नहीं होती | जहां स्वाहा, स्वाधा, स्वस्ति का उच्चारण नहीं होता वह भवन शमशान के समान है।

भीष्म पर्व काल में विष्णु भगवान के मुख से ब्राह्मण बाहु  से क्षत्रिय, जांघों से वैश्य और चरणों से शूद्रों की उत्पत्ति हुई। ब्राह्मण के बिना दान होम तर्पण आदि सब निष्फल होता है। ब्राह्मण को देखकर श्रद्धापूर्वक उसको प्रणाम करना चाहिए | उनके आशीर्वाद से मनुष्य की आयु बढ़ती है। वह चिरंजीवी होता है | जगत के पालनहार गौ ब्राह्मणों के रक्षक भगवान श्री विष्णु जी कोटि वंदन करते हैं | जिनके चरण बिंदु को परमेश्वर अपने वत्सल पर धारण करते हैं | उन ब्राह्मणों के कर पावन चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम है। ब्राह्मण जाप से पैदा हुई शक्ति का नाम ब्राह्मण त्याग से जन्मी भक्ति का धाम है | ब्रह्म ज्ञान की दीप जलाने का नाम है ब्रह्म विद्या का प्रकाश फैलाने का काम है | ब्राह्मण स्वाभिमान से जीने का ढंग है | ब्राह्मण सृष्टि का अनुपम अमित अंग है | ब्रह्म ज्ञान भक्ति त्याग परमार्थ का प्रकाश है | ब्राह्मण शक्ति कौशल पुरुषार्थ का आकाश है | ब्राह्मण धर्म न जाति में बंधा इंसान है | ब्राह्मण मनुष्य के रूप में साक्षात भगवान है | ब्राह्मण कंठ में शारदा के लिए ज्ञान का संवाहक है | ब्राह्मण हाथ में शास्त्र लिए आतंक का संघारक है | ब्राह्मण सिर्फ मंदिर में पूजा करता है, पुजारी नहीं है | ब्राह्मण घर-घर भीख मांगता भिखारी नहीं है | ब्राह्मण गरीबी में सुदामा सा सरल है | ब्राह्मण त्याग में दधीचि सा बिरल है। ब्राह्मण विचारों में शंकर के समान है | ब्राह्मण सूखते रिश्तों को संवेदनाओं से सजाता है | ब्राह्मण संकुचित विचारधारा से परे एक नाम है ब्राह्मण सबके अंत स्थल बसा अविरल राम है। 

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि एकता में बल होता है लेकिन हमारे यहां सैकड़ो ब्राह्मण संगठन अपनी अपनी डफली बजा रहे हैं | मेरा मानना है कि संघ का नेतृत्व जितना जुझारू, निष्पक्ष और निस्वार्थ होगा,उतना ही भविष्य उज्जवल होगा | नेतृत्व की भूख और वर्चस्व की लड़ाई करने वालों ने ही ब्राह्मण समाज को बांट दिया है | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments