कालाडेरा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण शिक्षा को समर्पित स्थानीय सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर-रेंजर्स प्रवृत्तियों के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान विषय को केन्द्र में रखते हुए विद्यार्थी-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | साथ ही इस अवसर पर वृक्षों के महत्व को रेखांकित करने के लिहाज से सांकेतिक वृक्षारोपण भी किया गया।


महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. चिरंजी लाल परिहार ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि पृथ्वी व प्रकृति के संरक्षण में ही भविष्य का निर्धारण निहित है, अगर आज हम पर्यावरण को लेकर जागरूक नही हुए, तो भावी पीढ़ी का भविष्य संकट में निश्चित है। 

जागरूकता कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डाॅ. बी.सी. जाट ने जल संरक्षण की वैयक्तिक एवं घरेलू स्तर की पहल को पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्पूर्ण बताते हुए, पर्यावरण संरक्षण के अनेक उपायों एवं उपचारों से विद्यार्थियों को व्यवाहारिक व कार्यकारी जागरूकता प्रदान की। 

वनस्पति विभाग के अध्येता डाॅ. सुभाष वर्मा ने जंगल, जड़ व जमीन से जुडे़ प्रदूषणीय मुद्दो पर चेतावनी परक विवेचना देते हुए, विद्यार्थियों को अपने स्तर पर पहल करने का आह्वान किया। भूगोल विभाग के डाॅ. सुरेश जाट ने वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान विषय पर विद्यार्थियों को आमुखिकृत करते हुए, सरकार की इस महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षणवादी इस पहल के महत्व को विवेचित किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों व संकाय सदस्य डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. कमलेश डबरिया, डाॅ.जितेन्द्र लोढ़ा आदि ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनएसएस प्रभारी संजय सैनी ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments